ब्रेन सर्जरी के बाद भी वेंटिलेटर पर प्रणब दा की हालत नाजुक, सलामती के लिए 72 घंटे का यज्ञ शुरू

pranab mukharjee health updates : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. वह अभी वेंटिलेटर पर हैं. श्री मुखर्जी के ब्रेन सर्जरी के बाद से उनकी हालत नाजुक है और इस बीच पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के किरनाहार में उनके जल्दी ठीक होने की कामना को लेकर मंगलवार से एक यज्ञ शुरू हो गया. मुखर्जी के पैतृक गांव में शुरू हुआ यह यज्ञ 72 घंटे तक चलेगा.

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. वह अभी वेंटिलेटर पर हैं. श्री मुखर्जी के ब्रेन सर्जरी के बाद से उनकी हालत नाजुक है और इस बीच पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के किरनाहार में उनके जल्दी ठीक होने की कामना को लेकर मंगलवार से एक यज्ञ शुरू हो गया. मुखर्जी के पैतृक गांव में शुरू हुआ यह यज्ञ 72 घंटे तक चलेगा.

सर्जरी से पहले 84 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी. वह सेना के आर आर अस्पताल में अभी वेंटिलेटर पर हैं. यह यज्ञ जपेश्वर शिव मंदिर में जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर शुरू हुआ और बिना किसी रूकावट के यह तीन दिन तक जारी रहेगा. मुख्य पुजारी ने इसकी जानकारी दी.

किरनाहार के सपूत हैं प्रणब बाबू : पुजारी ने कहा, महामृत्युंजय यज्ञ से प्रणब बाबू के स्वास्थ्य में निश्चित तौर पर सुधार होगा. वह किरनाहार के सपूत हैं. मुखर्जी की बहन एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने उनके ठीक होने के लिये प्रार्थना की. सोमवार को मुखर्जी ने ट्वीट कर कहा था कि उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और उन्होंने पिछले हफ्ते अपने संपर्क में आये सभी लोगों को कोरेंटिन में जाने और कोरोना जांच कराने का आग्रह किया था.

मेडिकल बुलेटिन : मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रणब मुखर्जी को गंभीर हालत में 10 अगस्त 2020 को दिन में 12.07 बजे दिल्ली कैंट स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद उनकी जांच की गयी. जांच में पता चला कि उनके मस्तिष्क में खून का थक्का जमा हुआ है. इमर्जेंसी में उनकी सर्जरी की गई. सर्जरी के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. मेडिकल जांच में वह कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए.

जल्द स्वस्थ होने की कामना : विभिन्न विशेषज्ञता वाले डॉक्टरों की टीम पूर्व राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है. उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबरों के तुरंत बाद, विभिन्न वर्गों से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करने वाले संदेश आने लगे और कई नेताओं ने ट्विटर के माध्यम से उनकी कुशलता की कामना के संदेश ट्वीट किए. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी से बात की और उनकी सेहत के बारे में जाना. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी आर एंड आर अस्पताल का दौरा किया और पूर्व राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की जानकारी ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पूर्व राष्ट्रपति को शुभकामनाएं भेजीं और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की.

मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति : मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित होने से पूर्व, कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे और वह जुलाई 2012 से 2017 तक देश के राष्ट्रपति रहे.

Posted By : Amitabh Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >