पुंछ आतंकवादी हमला: शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ी भीड़, देखें वीडियो

पुंछ आतंकी हमले में वीर गति को प्राप्त हुए लांस नायक देबाशीष बिस्वाल के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पुरी में उनको पैतृक आवास लाया गया. जहां उनको श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी.

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 20 अप्रैल को आतंकवादियों ने सेना के एक ट्रक पर हमला कर दिया था, जिसमें पांच भारतीय जवान शहीद हो गये. सभी जवानों की पार्थिव शरीर को उनके गृह नगर लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान वीर जवानों को श्रद्घांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

लांस नायक देबाशीष बसवाल को दी गयी आखिरी विदाई

पुंछ आतंकी हमले में वीर गति को प्राप्त हुए लांस नायक देबाशीष बिस्वाल के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पुरी में उनको पैतृक आवास लाया गया. जहां उनको श्रद्धांजलि देने क�� लिए लोगों की भीड़ उमड़ी. सड़क को दोनों छोर पर लोगों की भारी भीड़ थी. लोगों ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प वर्षा की.

लांस नायक कुलवंत सिंह को उनके पैतृक गांव में दी गयी आखिरी विदाई

पुंछ आतंकवादी हमले में वीर गति को प्राप्त हुए लांस नायक कुलवंत सिंह के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव लाया गया. शहीद जवान को आखिरी बार देखने के लिए लोगों की भीड़ पड़ी. लोगों ने भारत माता की जय और कुलवंत सिंह जय के नारे भी लगाये. बता दें, कुलवंत सिंह के पिता कारगिल युद्ध के नायक थे.

शहीद मनदीप सिंह को लुधियाना में उनके पैतृक गांव में दी गयी आखिरी विदाई

पुंछ में सेना के वाहन पर आतंकी हमले में वीर गति को प्राप्त हुए हवलदार मनदीप सिंह के पार्थिव शरीर को लुधियाना में उनके पैतृक गांव लाया गया. लोगों ने वीर जवान को आखिरी विदाई दी. मनदीप सिंह को आखिरी बार देखने के लिए भारी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे. इस दौरान भारत माता की जय और मनदीप सिंह अमर रहे के नारे लगे.

शहीद जवान सेवक सिंह के आखिरी दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

पुंछ आतंकी हमले में जान गंवाने वाले सिपाही सेवक सिंह का पार्थिव शरीर बठिंडा के तलवंडी साबो सब-डिवीजन में उनके पैतृक गांव लाया गया. सैनिक को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

हरकिशन सिंह को दी गयी आखिरी विदाई

पुंछ आतंकी हमले में शहीद हुए सिपाही हरकिशन सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव गुरदासपुर लाया गया. जब शहीद जवान का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा, तो लोग उनके आखिरी दर्शन के लिए उमड़ पड़े.

पुंछ में सेना के ट्रक पर आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें पांच जवान शहीद

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुवार 20 अप्रैल को आतंकी हमले के बाद सेना के वाहन में आग लगने से पांच जवान शहीद हो गए. सेना ने एक बयान में कहा है कि हमले में शहीद होने वाले सैनिक राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के थे और इलाके में आतंकवाद रोधी अभियानों के लिए तैनात किए गए थे. सेना ने बताया, आतंकवादियों ने भारी बारिश और कम दृश्यता का फायदा उठाते हुए तीन बजे राजौरी सेक्टर में भीम्बर गली और पुंछ के बीच सेना के एक वाहन पर गोलीबारी की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >