Poonch Terror Attack: आतंकी घुसपैठ का पाक कनेक्शन, ऐसे भटकाया सेना का ध्यान, फिर कराई घुसपैठ की कोशिश

जम्मू-कश्मीर के अखनूर के खौर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास भारी हथियारों से लैस चार आतंकवादियों के एक समूह को सुरक्षाबलों ने भारतीय क्षेत्र की ओर घुसपैठ की कोशिश करते हुए देखा. जवानों ने फायरिंग कर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. घुसपैठ का पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने आ रहा है.

पुंछ आतंकी हमलाः जम्मू कश्मीर के अखनूर में चार आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है. सुरक्षाबलों ने अखनूर में चार आतंकियों की संदिग्ध गतिविधि देखी, जिसके बाद जवानों ने फायरिंग कर दी. फायरिंग में चार में से एक आतंकी ढेर हो गये, जिसके शव को लेकर बाकी तीनों आतंकी अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार भाग गये. इसके बाद सुरक्षाबल पूरे इलाके में सर्च कर रही है. बता दें इससे पहले गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ में सुरक्षा बलों के दो वाहन पर घात लगाकर आतंकियों के किये हमले में चार जवान शहीद हो गये थे. घटना के बाद से ही सुरक्षा बल पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं.

अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार भाग गये तीन आतंकी
जम्मू कश्मीर में घुसपैठ के पीछे पाकिस्तान कनेक्शन सामने आ रहा है. टीवी न्यूज के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से आग जलाकर पहले सुरक्षा बलों का ध्यान भटकाया गया, इसके बाद आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की. आतंकी जम्मू-कश्मीर के अखनूर के खौर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास आज यानी शनिवार को भारी हथियारों से लैस चार आतंकवादियों के एक समूह को सुरक्षाबलों ने भारतीय क्षेत्र की ओर घुसपैठ की कोशिश करते हुए देखा. जिसके बाद जवानों ने फायरिंग कर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया. यहीं नहीं फायरिंग में चार में से एक आतंकी को ढेर भी कर दिया. बताया जा रहा है कि बाकी के तीन आतंकी ने अपने साथी को लेकर अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार चले गये.

एक आतंकी ढेर
व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा की घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया गया है. आतंकवादियों को उनके एक सहयोगी के शव को आईबी के उस पार घसीटते हुए देखा गया. इसको लेकर रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने एक निगरानी उपकरण से रिकॉर्ड की गई एक वीडियो क्लिप भी साझा की, जिसमें चार आतंकवादी अंधेरे की आड़ में पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं.अधिकारियों ने कहा कि खून के धब्बों से एक आतंकवादी के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिसके शव को उसके सहयोगी घसीटकर पाकिस्तान की ओर ले गए थे.

तलाशी अभियान जारी
पुंछ में आतंकी हमले के बाद से ही सुरक्षाबलों की ओर से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. जो आज यानी शनिवार को भी जारी है. एक अधिकारी ने कहा कि इलाके की हवाई निगरानी भी की जा रही है. यही नहीं आतंकवादियों का पता लगाने के लिए श्वान दस्ते को भी लगाया गया है.गोलीबारी में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया है.
भाषा इनपुट से साभार

Also Read: आतंकियों के लिए जम्मू -कश्मीर के घने जंगल बन गये हैं सुरक्षित पनाहगाह!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >