Maharashtra News: आदित्य ठाकरे के बयान पर महाराष्ट्र में सियासी भूचाल, शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट आमने-सामने

वर्ली से विधायक आदित्य ठाकरे ने एक कार्यक्रम में अपने पिता उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत करने वाले शिवसेना के अन्य विधायकों और सांसदों को इस्तीफा देने तथा नए सिरे से मतदाताओं का सामना करने की चुनौती दी.

शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे के बयान पर महाराष्ट्र में सियासी भूचाल आ गया है. उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को वर्ली विधानसभा सीट से उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी. जिसके बाद शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट आमने-सामने आ गयी है. शिंदे गुट के नेता ने उन्हें अपरिपक्व बता दिया है.

आदित्य ठाकरे के बयान से उनके अपरिपक्व होने की पहचान होती है: दीपक केसरकर

दीपक केसरकर ने कहा, आदित्य ठाकरे ऐसे बयान दे रहे हैं कि वह अपरिपक्व हैं. यह सुनिश्चित करने के लिए कि वह वर्ली से जीते, 2 लोगों को एमएलसी बनाया गया जिन्होंने उनके लिए कड़ी मेहनत की. हम यह भी कह सकते हैं कि उन्हें वर्ली से इस्तीफा दे देना चाहिए और ठाणे से चुनाव लड़ना चाहिए, लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि यह हमारी संस्कृति में नहीं है.

मंगेश कुदलकर ने आदित्य ठाकरे को दी चुनौती

बालासाहेबची शिवसेना विधायक मंगेश कुदलकर ने आदित्य ठाकरे को चुनौती देते हुए कहा, मैं कुर्ला में इस्तीफा दे दूंगा, उन्हें भी इस्तीफा देना होगा और मेरे खिलाफ चुनाव जीतकर साबित करना होगा. उन्होंने कहा, मैं आदित्य ठाकरे को बताना चाहता हूं कि चैलेंज देना ठीक नहीं है. शिंदे सरकार उत्तरोत्तर काम कर रही है. मैं उनसे हमारे साथ काम करने का अनुरोध करता हूं.

Also Read: आदित्य ठाकरे ने तेजस्वी यादव को बताया अपना दोस्त, कहा- आगे भी रहेगी, हम लोग लंबे रेस के घोड़े हैं

आदित्य ठाकरे ने क्या दिया था बयान

दरअसल वर्ली से विधायक आदित्य ठाकरे ने एक कार्यक्रम में अपने पिता उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत करने वाले शिवसेना के अन्य विधायकों और सांसदों को इस्तीफा देने तथा नए सिरे से मतदाताओं का सामना करने की चुनौती दी. आदित्य ने कहा, मैंने इन असंवैधानिक मुख्यमंत्री को चुनौती दी है कि मैं वर्ली से विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा और आप मेरे खिलाफ चुनाव लड़ें. देखते हैं कि आप वर्ली से कैसे जीतते हैं. उन्होंने कहा, मैं इन 13 दलबदलू सांसदों और 40 विधायकों को भी चुनौती दे रहा हूं कि वे इस्तीफा दें और फिर से चुनाव लड़ें तथा देखें कि क्या वे निर्वाचित हो सकते हैं. जून 2022 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार को गिराने के बाद शिंदे मुख्यमंत्री बने.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >