Political Crisis In MP: मध्य प्रदेश में कमलनाथ की कुर्सी बचाने के लिए सोनिया गांधी आयीं सामने

Political Crisis In MP: मध्‍य प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस को झटका लगने के बाद अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी हरकत में आ गयीं हैं.

Political Crisis In MP: मध्‍य प्रदेश की राजनीति होली के दिन उस वक्त और गरमा गयी जब कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं और जैसा कि आपको अच्छी तरह पता है कि पिछले एक साल से यह मार्ग प्रशस्त किया गया है. आज भी मैं अपने राज्य और देश के लोगों की रक्षा करने के अपने लक्ष्य और उद्देश्य पर अडिग हूं. हालांकि इस्तीफा पत्र पर तिथि नौ मार्च की है.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की जिसके बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी हरकत में आ गयीं. उनके आवास पर बड़े नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया. जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी ने पार्टी के कुछ नेताओं को इसके समाधान और भोपाल में स्थिति को संभालने का काम सौंप दिया है. इधर, कांग्रेस विधायक आज (बुधवार) भोपाल से जयपुर के लिए रवाना कर दिये जाएंगे.

पार्टी सूत्रों की मानें तो, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक, वरिष्ठ नेता हरीश रावत और मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया को पार्टी विधायकों के साथ बातचीत करने के लिए पर्यवेक्षकों के रूप में कांग्रेस ने भोपाल भेजने का काम किया है. बताया जा रहा है कि इन नेताओं को असंतुष्ट विधायकों और पार्टी के बीच मध्यस्थता करने तथा उनकी शिकायतों को सुलझाने की जिम्मेदारी भी है.

मंगलवार को मध्‍य प्रदेश की राजनीति के गरमाने के बाद सोनिया गांधी ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता हरीश रावत के साथ बैठक की. कांग्रेस ने सज्जन सिंह वर्मा और गोविंद सिंह को बेंगलुरु में बैठे कुछ बागी विधायकों को मनाने के लिए रवाना किया गया.

आपको बता दें कि सिंधिया के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि उनको पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण सिंधिया को तत्काल प्रभाव से निष्कासित करने को स्वीकृति प्रदान की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >