अभिषेक बनर्जी के घर की हुई तलाशी, बीजेपी बोली- किसी को भी जांच से छूट नहीं मिल सकती

शनिवार (13 जून) को पश्चिम बंगाल पुलिस और केंद्रीय बलों की टीम अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित घर पहुंची. इस कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई. जानें इस तलाशी पर बीजेपी ने क्या कहा.

मामले पर रिएक्शन देते हुए बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि अगर किसी मामले में भ्रष्टाचार, शिकायत या एफआईआर दर्ज है, तो जांच एजेंसियां अपनी कार्रवाई करेंगी. उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है और किसी को भी जांच से छूट नहीं मिल सकती. लॉकेट ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कई बार ऐसे बयान दिए, जो लोगों को भड़काने वाले थे. उनके मुताबिक, किसी मुख्यमंत्री को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

ये राजनीतिक बदले की कार्रवाई नहीं : लॉकेट चटर्जी

लॉकेट चटर्जी ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने चुनाव में अपना फैसला सुना दिया और अब जिन मामलों में शिकायतें दर्ज हैं, उनकी जांच आगे बढ़ेगी. लॉकेट का दावा है कि तृणमूल कांग्रेस के कई नेता, पार्षद और पंचायत प्रतिनिधि पहले से ही अलग-अलग मामलों में जांच का सामना कर रहे हैं या जेल जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताना सही नहीं है.

लॉकेट चटर्जी ने आरोप लगाया कि राज्य में लंबे समय तक गलत काम और भ्रष्टाचार हुआ, जिसकी वजह से जनता नाराज हुई. उन्होंने कहा कि जो लोग कानून तोड़ते हैं, उन्हें आखिरकार जवाब देना पड़ता है. उनके मुताबिक, जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और आने वाले समय में सच्चाई सबके सामने आ जाएगी.

यह भी पढ़ें : अभिषेक बनर्जी के घर 4 घंटे तक चली छापेमारी, ममता बनर्जी भी पहुंचीं मौके पर

कार्रवाई चार घंटे से ज्यादा समय तक चली

पश्चिम मेदिनीपुर के शालबनी थाने की टीम ने कोलकाता पुलिस की मदद से शनिवार तड़के करीब तीन बजे अभिषेक बनर्जी के घर पर तलाशी शुरू की. यह कार्रवाई चार घंटे से ज्यादा समय तक चली. इस छापेमारी को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने कड़ी नाराजगी जताई और सवाल उठाए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >