महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर कवि सम्मेलन का आयोजन, एक से बढ़कर एक कविताओं ने जीता श्रोताओं का दिल

Maharishi Valmiki Jayanti: फतेहाबाद में महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया किया. कई जगहों से आए कवियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी. बिहार से आई कवयित्री संपदा ठाकुर ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं का दिल जीत लिया. उनकी कविता ‘दूरियों में भी भला दूर कहां होता है, इश्क तन्हाइयों में जवां होता है.’ इस कविता पाठ से आए सभी श्रोता झूम उठे.

Maharishi Valmiki Jayanti: हरियाणा के फतेहाबाद में महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया किया. प्रीतम नायक की अध्यक्षता में बहुत ही धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मंच का स���चालन भी प्रीतम नायक ने ही किया. मंच संचालन से उन्होंने सभी श्रोता का दिल जीत लिया .

एक से बढ़कर एक कविताओं ने जीता श्रोताओं का दिल

बिहार से आई कवयित्री संपदा ठाकुर ने अपने काव्य पाठ से कार्यक्रम में आए सभी श्रोताओं का दिल जीत लिया. उनकी कविता ‘दूरियों में भी भला दूर कहां होता है, इश्क तन्हाइयों में जवां होता है.’ इस कविता पाठ से आए सभी श्रोता झूम उठे. कवि राजदीप ने भी लोगों को अपनी कविताओं से खूब हंसाया.

कवियों ने बांधा समां

जाने माने यूपी के हास्य कवि कामता माखन ने अपने हास्य कविता से महफिल में समां बांध दिया.कार्यक्रम में जगदीश नायक, गुलशन हंस, जोनी खट्टर और अध्यक्ष मनदीप योगी मौजूद रहे.‎

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >