Ujjain Mahakal Corridor: पीएम मोदी ने महाकाल लोक का किया लोकार्पण, कॉरिडोर की भव्यता को देखा

महाकाल कॉरिडोर की लंबाई 900 मीटर से अधिक है. पुरानी रुद्र सागर झील के चारों और फैला हुआ है. उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के आसपास के क्षेत्र के पुनर्विकास की परियोजना के तहत रुद्र सागर झील को पुनर्जीवित किया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में पूजा की. इस दौरान उन्होंने महाकाल के सामने शिव साधना भी की. पूजा के बाद उन्होंने महाकाल कॉरिडोर के पहले चरण का उद्घाटन किया. देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में महाकाल का भी स्थान आता है. जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकाल मंदिर में पूजा करने जब पहुंचे तो वह पारंपरिक धोती पहने नजर आये. धोती के साथ उन्होंने गमछा भी डाल रखा था.

पीएम मोदी ने महाकाल लोक का किया लोकार्पण, इलेक्ट्रिक गाड़ी से कॉरिडोर की भव्यता को निहारा

पीएम नरेंद्र मोदी महाकाल लोक का लोकार्पण करने के बाद कॉरिडोर का भ्रमण इलेक्ट्रिक वाहन से किया. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी को कॉरिडोर की भव्यता के बारे में जानकारी दी. शिवराज भी पीएम के साथ वाहन में सवार थे. इस दौरान महाकाल लोक में बने मंडप में देशभर से 750 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी.

850 करोड़ रुपये में तैयार किया जा रहा है महाकाल कॉरिडोर

महाकाल कॉरिडोर के निर्माण में लगभग 850 करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं. परियोजना के तहत मंदिर परिसर का करीब सात गुना विस्तार किया जाएगा. पहले चरण में महाकाल लोक को 316 करोड़ रुपये में विकसित किया गया है.

900 मीटर से अधिक लंबा महाकाल कॉरिडोर

महाकाल कॉरिडोर की लंबाई 900 मीटर से अधिक है. पुरानी रुद्र सागर झील के चारों और फैला हुआ है. उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के आसपास के क्षेत्र के पुनर्विकास की परियोजना के तहत रुद्र सागर झील को पुनर्जीवित किया गया है.

कॉरिडोर में बनाये गये दो भव्य प्रवेश द्वार

देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं. गलियारे के लिए दो भव्य प्रवेश द्वार-नंदी द्वार और पिनाकी द्वार बनाए गए हैं. यह गलियारा मंदिर के प्रवेश द्वार तक जाता है तथा रास्ते में मनोरम दृश्य देखने को मिलते हैं. यह गलियारा मंदिर के प्रवेश द्वार तक जाता है तथा मार्ग का मनोरम दृश्य पेश करता है.

महाकाल मंदिर में पूजा करने वाले चौथे प्रधानमंत्री बने मोदी

नरेंद्र मोदी महाकाल मंदिर में पूजा करने वाले चौथे प्रधानमंत्री बने गये हैं. इससे पहले पंडित जवाहरलाल नेहरू, मोरारजी देसाई और राजीव गांधी महाकाल मंदिर में पूजा की थी.

पीएम मोदी के साथ-साथ सीएम शिवराज और सिंधिया भी पहुंचे महाकाल मंदिर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी महाकाल मंदिर पहुंचे. इससे पहले, प्रधानमंत्री अहमदाबाद से इंदौर हवाई अड्डा पहुंचे जहां मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उनका स्वागत किया. इसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी हेलिकॉप्टर से उज्जैन रवाना हुए जहां राज्यपाल मंगू भाई पटेल और चौहान ने उनकी अगवानी की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >