Covishield Vaccine: क्या कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई है पीएम मोदी की तस्वीर? जानें क्यों उठ रहा है ये सवाल

Covishield Vaccine: कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट से पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर हटाने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जानें सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर क्या कह रहे हैं यूजर

Covishield Vaccine: कोविशील्ड वैक्सीन को लेकर जहां एक ओर देश में बहस छिड़ी हुई है. वहीं दूसरी ओर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एक अहम जानकारी दी गई है. मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को हटाकर कोविड-19 वैक्सीन के लिए CoWIN प्रमाणपत्रों में एक बदलाव किया गया है. इस संबंध में अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स ने द हिंदू की रिपोर्ट का हवाला देते हुए खबर प्रकाशित की है. पहले इस सर्टिफिकेट में पीएम मोदी की तस्वीर के साथ कोरोनोवायरस को हराने की सामूहिक संकल्प की बात लिखी नजर आती थी. जैसे एक साथ मिलकर भारत COVID-19 को हराने का काम करेगा.

आपको बता दें कि फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका द्वारा कोविशील्ड वैक्सीन का साइड इफेक्ट होने की बात स्वीकार करने के बाद देश के लोगों की चिंता बढ़ चुकी है. कंपनी की ओर से कहा गया है कि कोविशील्ड का वैक्सीन लेनेवालों को थ्रोम्बोसिस विद थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम (टीटीएस) का खतरा होने के चांस हैं. इसमें खून का थक्का बनने की वजह से ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक हो सकता है. हालांकि, विशेषज्ञ डॉक्टरों की मानें तो कंपनी के इस बयान से घबराने की जरूरत लोगों को नहीं है. केवल लोगो को सावधान रहने की जरूरत है.

Read Also : Covishield Vaccine से हार्ट अटैक का खतरा! एस्ट्राजेनेका ने ब्रिटेन के कोर्ट में ब्लड क्लॉटिंग की बात स्वीकारी

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कुछ यूजर की प्रतिक्रिया मामले को लेकर आ रही है. एक एक्स यूजर ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी अब कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट पर नजर नहीं आएंगे. मैंने बस चेक करने के लिए डाउनलोड किया है… उनकी तस्वीर नजर नहीं आ रही है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि हां, मैंने अभी चेक किया और पीएम मोदी की तस्वीर गायब नजर आई. उनकी तस्वीर की जगह केवल क्यूआर कोड दिख रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >