रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का पीएम मोदी ने किया उद्‌घाटन, कहा-एवरी पीपल इज इंम्पोर्टेंट

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन भोपाल के लिए, मध्य प्रदेश के लिए और पूरे देश के लिए गौरवपूर्ण इतिहास और वैभवशाली भविष्य के संगम का दिन है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्‌घाटन किया. भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण करके यह स्टेशन बनाया गया है जो किसी आधुनिक एयरपोर्ट की तरह सुविधाओं से परिपूर्ण है.

इस मौके पर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन भोपाल के लिए, मध्य प्रदेश के लिए और पूरे देश के लिए गौरवपूर्ण इतिहास और वैभवशाली भविष्य के संगम का दिन है.


Also Read: हिंदी की सुप्रसिद्ध कथाकार मन्नू भंडारी का निधन, आपका बंटी और महाभोज हैं कालजयी रचनाएं

पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय रेल का भविष्य कितना आधुनिक और उज्जवल है, वह इस स्टेशन को देखकर कोई भी समझ सकता है. उन्होंने कहा कि रानी कमलापति रेलवे स्टेशन को भोपाल मेट्रो से जोड़ा जायेगा. इस स्टेशन पर एयरपोर्ट की सुविधा है.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >