38th National Games: पीएम मोदी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों का किया उद्घाटन, कहा- खिलाड़ी मुझे प्रधानमंत्री नहीं अपना मित्र मानते हैं

38th National Games: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे. जहां उन्होंने 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया. इस दौरान उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी मौजूद थे.

38th National Games: 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, खिलाड़ी उन्हें प्रधानमंत्री नहीं बल्कि अपना परम मित्र मानते हैं. उन्होंने कहा- “कुछ समय पहले मुझे दिल्ली में अपने आवास पर हमारी ओलंपिक टीम से मिलने का अवसर मिला. बातचीत के दौरान एक मित्र ने मुझे प्रधानमंत्री की नई परिभाषा बताई. उन्होंने कहा कि देश के खिलाड़ी मुझे प्रधानमंत्री नहीं बल्कि अपना परम मित्र मानते हैं.”

नेशनल गेम्स एक प्रकार से ग्रीन गेम्स है : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज नेशनल गेम्स शुरू हो रहे हैं. ये वर्ष उत्तराखंड के निर्माण का 25वां वर्ष है. इस युवा राज्य में देश के कोने-कोने से आए हजारों युवा अपना सामर्थ्य दिखाने वाले हैं. एक भारत श्रेष्ठ भारत की बड़ी सुंदर तस्वीर यहां दिख रही है. इस बार की नेशनल गेम्स एक प्रकार से ग्रीन गेम्स है.”

खेलो इंडिया यूथ गेम्स युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का दे रहा मौका: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हम खिलाड़ियों के लिए भी ज्यादा से ज्यादा मौके बना रहे हैं ताकि वे अपने सामर्थ्यों को और निखार सकें. आज सालभर में कई टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे हैं. खेलों इंडिया सीरीज में कई सारे नए टूर्नामेंट जोड़े गए हैं. खेलो इंडिया यूथ गेम्स की वजह से युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिला है.”

यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: यमुना के पानी पर दिल्ली में महाभारत, CEC से मिलीं आतिशी, बीजेपी ने किया पलटवार

उत्तराखंड तेजी से प्रगति कर रहा: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ये नेशनल गेम्स का आयोजन यहां देवभूमि उत्तराखंड में हो रहा है यहां पर जो दर्शक देश के दूसरे हिस्से आएंगे और वे उत्तराखंड के तीसरे हिस्सों में जाएंगे. यानी इससे सिर्फ खिलाड़ियों का फायदा नहीं होता बल्कि इससे अर्थव्यवस्था भी ग्रो करती है. मुझे खुशी है कि उत्तराखंड तेजी से प्रगति कर रहा है. कल ही उत्तराखंड देश का ऐसा राज्य बना है जिसने समान नागरिक संहिता लागू की है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >