PM Modi: भारत की इकोनॉमी को 5 ट्रिलियन करने का लक्ष्य, बोले पीएम मोदी- नहीं टूटने दूंगा गरीबों का भरोसा

इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने यह कहा है कि गरीबों का विश्वास कभी टूटने नहीं दूंगा. उन्होंने कहा कि वादा मेरे लिए सिर्फ शब्द नहीं है. यह मुझे आगे बढ़ाता है और मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है.

पीएम मोदी ने कहा है वो अपना सब कुछ लगा देंगे लेकिन गरीबों का भरोसा नहीं टूटने देंगे. टीवी न्यूज आज तक के मुताबिक इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने यह कहा है. पीएम मोदी ने कहा कि गरीबों का विश्वास मुझे आगे बढ़ाता है और मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है. गारंटी की बात पर बाध्य हो जाता हूं. उन्होंने कहा कि मेरे लिए गारंटी एक शब्द नहीं है. मेरे लिए गारंटी एक वादा नहीं है.

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में भारत की आवाज बुलंद हुई है. उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर ये समय भारत का है. बीते सालों में भारत आगे बढ़कर नेतृत्व करने वाला देश बना है. पूरी दुनिया की भारत की पूछ बढ़ी है. विश्व राजनीति में भारत अहम रोल निभा रहा है. उन्होंने कहा कि हम कड़ी मेहनत और समर्पण से आगे बढ़े हैं. हमने जमीनी स्तर से शुरुआत की है.

बीजेपी का मिशन स्पष्ट
पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी का मिशन स्पष्ट है. उन्होंने कहा कि बीजेपी कैडर बेस्ड पार्टी है. बीजेपी में परिवारवाद की कोई जगह नहीं है. इस दौरान उन्होंने कहा कि परिवारवादी दलों में लोकतंत्र का जारी रहना काफी कठिन है. उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि पहले कुछ दलों ने गरीबों का भरोसा तोड़ा, लेकिन मैं गरीबों का भरोसा टूटने नहीं दूंगा.

Also Read: PM Modi Ayodhya Visit: शंख व डमरू वादन से राम नगरी में होगा पीएम मोदी का अभूतपूर्व स्वागत

भारत की इकोनॉमी को 5 ट्रिलियन करने का लक्ष्य- पीएम मोदी

वहीं, इंटरव्यू में भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ सालों में भारत की इकोनॉमी को 5 ट्रिलियन करने का लक्ष्य रखा गया है. इंडिया टुडे ग्रुप को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने बताया कि वो जब गुजरात के सीएम बने थे उस समय गुजरात की अर्थव्यवस्था 26 अरब डॉलर की थी, लेकिन उन्होंने जब प्रधानमंत्री बनने के लिए मैंने गुजरात छोड़ा उस समय वहां की अर्थव्यवस्था का साइज 133.5 अरब डॉलर हो गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >