Gaganyaan Mission: अंतरिक्ष की उड़ान भरेंगे पीएम मोदी? ISRO प्रमुख सोमनाथ ने दिया चौंकाने वाला बयान

Gaganyaan Mission: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहते हैं. उन्हें कुछ दिन पहले उन्हें समुद्र के अंदर गोता लगाते हुए देखा गया था. जिसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने खुद एक्स पर पोस्ट किया था. अब पीएम मोदी के अंतरिक्ष यात्रा को लेकर खबरें आ रही हैं.

Gaganyaan Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) गगनयान मिशन पर काम कर रहा है. इसकी पहली परीक्षण उड़ान 2025 के आखिर में होगी. गगनयान मिशन में चार अंतरिक्ष यात्री भी जाएंगे. इसके लिए सभी के नामों की घोषणा भी कर दी गई. सभी इसके लिए ट्रेनिंग भी ले रहे हैं. गगनयान की चर्चा के दौरान पीएम मोदी के अंतरिक्ष में यात्रा करने की खबर सुर्खियों में चल रही हैं. ये खबर इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ के बयान के बाद से चल रही है. इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ से जब पीएम मोदी के अंतरिक्ष में जाने को लेकर सवाल किया गया, तो इसरो प्रमुख ने एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के पहले मानव मिशन में अंतरिक्ष में उड़ान भर सकते हैं, जब यह मिशन चालू हो जाएगा. उन्होंने आगे कहा, जब हम पूरी तरह से आश्वस्त हो जाएं कि हम वहां लोगों को सुरक्षित भेज सकते हैं, तभी कोई राष्ट्राध्यक्ष को वहां भेजा जाएगा. उन्होंने कहा, हम सभी को बहुत गर्व होगा अगर हम पूरे आत्मविश्वास के साथ राष्ट्राध्यक्ष को अंतरिक्ष में भेज सकें.

गगनयान मिशन में जाएंगे ये चार लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल फरवरी 27 को उन चार अंतरिक्ष यात्रियों के नामों की घोषणा की थी जो देश के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन-‘गगनयान’ के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने थुंबा स्थित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर, अंगद प्रताप, अजीत कृष्णन और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला गगनयान मिशन के लिए नामित किये गए अंतरिक्ष यात्री हैं. मोदी ने कहा था कि चार दशक बाद कोई भारतीय, अंतरिक्ष में जाने के लिए तैयार है और इस बार उलटी गिनती (काउंटडाउन), समय और यहां तक कि रॉकेट भी हमारा है.

Also Read: Rahul Gandhi Speech: ‘राहुल गांधी ने संवैधानिक पद का किया अपमान’, बीजेपी ने हिंदू पर दिए बयान के लिए माफी की मांग की

गगनयान मिशन के लिए नामित चार अंतरिक्ष यात्री ले रहे कड़ा प्रशिक्षण

2025 में गगनयान मिशन के तहत पृथ्वी की कक्षा में भेजने के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्री उड़ान अभ्यास और योग के अलावा सिमुलेटर, सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण में रहने के अभ्यास सहित कड़े प्रशिक्षण से गुजर रहे हैं. इसरो का संबंधित प्रशिक्षण प्रतिष्ठान भारतीय वायुसेना के पायलटों-ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला के लिए ऐसी गतिविधियों का केंद्र है.

Also Read: Parliament Session: ‘राहुल गांधी ने सदन में बोला झूठ, बयानों की हो जांच’, अमित शाह की मांग पर स्पीकर दे सकते हैं आदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >