PM Modi in Ayodhya: अयोध्या दौरे के दौरान उज्ज्वला लाभार्थी के घर पहुंचे पीएम मोदी, चाय पी

PM Narendra Modi Ayodhya Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनने के बाद यहां आने वाले लोगों की संख्या में बहुत बड़ी वृद्धि होगी. इसे ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार अयोध्या में हजारों-करोड़ों रुपयों के विकास कार्य करवा रही है, अयोध्या को स्मार्ट बना रही है. आज अयोध्या में सड़कों का चौड़ीकरण हो रहा है, नए फुटपाथ बन रहे हैं, नए फ्लाईओवर, नए पुल बन रहे हैं. अयोध्या को आस-पास के जिलों से जोड़ने के लिए भी यातायात को सुधारा जा रहा है.

1:01 AM. 31 Dec 23 1:01 AM. 31 Dec

PM Modi in Ayodhya LIVE : अयोध्या दौरे के दौरान उज्ज्वला लाभार्थी के घर पहुंचे पीएम मोदी, चाय पी

पीएम नरेंद्र मोदी अपने अयोध्या दौरे के दौरान उज्ज्वला लाभार्थी के घर गए और उनके आवास पर चाय पी.

1:01 AM. 31 Dec 23 1:01 AM. 31 Dec

PM Modi in Ayodhya LIVE : मोदी बोले- अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बनने के बाद यहां आने वालों की संख्या में वृद्धि होगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनने के बाद यहां आने वाले लोगों की संख्या में बहुत बड़ी वृद्धि होगी. इसे ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार अयोध्या में हजारों-करोड़ों रुपयों के विकास कार्य करवा रही है, अयोध्या को स्मार्ट बना रही है. आज अयोध्या में सड़कों का चौड़ीकरण हो रहा है, नए फुटपाथ बन रहे हैं, नए फ्लाईओवर, नए पुल बन रहे हैं. अयोध्या को आस-पास के जिलों से जोड़ने के लिए भी यातायात को सुधारा जा रहा है.

1:01 AM. 31 Dec 23 1:01 AM. 31 Dec

PM Modi in Ayodhya LIVE : मोदी बोले- सिर्फ केदार धाम का पुनरुद्धार ही नहीं हुआ, बल्कि 315 से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेज भी बने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज देश में सिर्फ केदार धाम का पुनरुद्धार ही नहीं हुआ है, बल्कि 315 से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेज भी बने हैं. आज देश में महाकाल महालोक का निर्माण ही नहीं हुआ है, बल्कि हर घर जल पहुंचाने के लिए पानी की 2 लाख से ज्यादा टंकियां भी बनवाई गई हैं.

1:01 AM. 31 Dec 23 1:01 AM. 31 Dec

PM Modi in Ayodhya LIVE : पक्का घर स���र्फ रामलला को ही नहीं बल्कि पक्का घर देश के 4 करोड़ गरीबों को भी मिला: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में बोले- एक समय था, जब यहीं अयोध्या में रामलला टेंट में विराजमान थे। आज पक्का घर सिर्फ रामलला को ही नहीं बल्कि पक्का घर देश के 4 करोड़ गरीबों को भी मिला है. आज का भारत अपने तीर्थों को भी संवार रहा है, वहीं डिजिटल टेक्नोलॉजी की दुनिया में भी छाया हुआ है.

8:33 PM. 30 Dec 23 8:33 PM. 30 Dec

PM Modi in Ayodhya LIVE : ‘अयोध्या की पुरानी पहचान को वापस लाना है’, बोले पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में एक जनसभा को संबोधित कर रहे है. अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा है कि अयोध्या की पुरानी पहचान को वापस लाना है. साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी विरासत हमें प्रेरणा दी है. आगे उन्होंने यह भी कहा है कि भारत का मिजाज अयोध्या से स्पष्ट हो रहा है.

8:33 PM. 30 Dec 23 8:33 PM. 30 Dec

PM Modi in Ayodhya LIVE :  ‘भारत के जन-जन का मैं पुजारी हूं’, अयोध्या में बोले पीएम मोदी

एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान अपने संबोधन की शुरुआत में उन्होंने कहा कि यहां आकर मैं धन्य हो गया हूं. आगे उन्होंने कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर मैं भी उतना ही उत्साहित हूं जितना आप है. साथ ही उन्होंने कहा कि मैं भारत के जन-जन का पुजारी हूं.

7:53 PM. 30 Dec 23 7:53 PM. 30 Dec

PM Modi in Ayodhya LIVE : राम भक्तों की ओर से पीएम मोदी का स्वागत : सीएम योगी

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन पर देश आगे बढ़ रहा है. वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम भक्तों की ओर से पीएम मोदी का स्वागत करता हूं.

7:53 PM. 30 Dec 23 7:53 PM. 30 Dec

PM Modi in Ayodhya LIVE : पीएम मोदी ने महर्षि वाल्‍मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को अयोध्‍या में नवनिर्मित महर्षि वाल्‍मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया. थोड़ी देर में रैली को प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे.

7:53 PM. 30 Dec 23 7:53 PM. 30 Dec

PM Modi in Ayodhya LIVE : एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी, थोड़ी देर में उद्घाटन कार्यक्रम

पीएम नरेंद्र मोदी वीणा चौक से सीधे एयरपोर्ट पहुंचे. पीएम एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे और यात्रियों से संबंधित जानकारियां प्राप्त करेंगे. उसके बाद पीएम कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे और विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन के साथ-साथ शिलान्यास करेंगे.

7:53 PM. 30 Dec 23 7:53 PM. 30 Dec

PM Modi in Ayodhya LIVE : मोदी का काफिला अयोध्या में वीणा चौका पर रुका

पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला अयोध्या में वीणा चौका पर रुका जिसके बाद लोगों ने उनका स्वागत किया. यहां पर पीएम कार से उतरे और वहां का निरीक्षण किया.

7:53 PM. 30 Dec 23 7:53 PM. 30 Dec

PM Modi in Ayodhya LIVE : पीएम ने उज्ज्वला की लाभार्थी के घर जाकर पी चाय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या दौरे के दौरान उज्ज्वला लाभार्थी के घर भी गए और उनके साथ चाय पी. पीएम मोदी ने प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने के लिए अयोध्या के निषाद समुदाय को न्योता दिया है.

7:53 PM. 30 Dec 23 7:53 PM. 30 Dec

PM Modi in Ayodhya LIVE : पीएम मोदी ने छह नयी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

प्रधानमंत्री नेरंद्र मोदी ने शनिवार को अयोध्या में पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन ‘अयोध्या धाम’ का उद्घाटन किया और दो नयी अमृत भारत व छह नयी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई.

7:53 PM. 30 Dec 23 7:53 PM. 30 Dec

PM Modi in Ayodhya LIVE : अब एयरपोर्ट जाएंगे प्रधानमंत्री

रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम समाप्त हो गया है. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वापस एयरपोर्ट के लिए निकलने की तैयारी कर रहे हैं. वहां एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का मुआयना करेंगे. उसके बाद एयरपोर्ट के पास सभा स्थल पहुंचेंगे और लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे. प्रधानमंत्री दो बजे के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे.

7:53 PM. 30 Dec 23 7:53 PM. 30 Dec
7:53 PM. 30 Dec 23 7:53 PM. 30 Dec

PM Modi in Ayodhya LIVE : एक घंटे के रोड शो के बाद पीएम मोदी पहुंचे अयोध्या रेलवे स्टेशन

पीएम मोदी ने अयोध्या में एक घंटे का रोड शो किया. प्रधानमंत्री अयोध्या रेलवे स्टेशन पहुंच गए हैं. थोड़ी देर में रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग का उद्घाटन वे करेंगे.

7:53 PM. 30 Dec 23 7:53 PM. 30 Dec

PM Modi in Ayodhya LIVE : सीएम योगी ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या पहुंच चुके हैं. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ समेत कई प्रमुख नेताओं ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया.

7:53 PM. 30 Dec 23 7:53 PM. 30 Dec

PM Modi in Ayodhya LIVE : पीएम मोदी अयोध्या पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच चुके हैं. वे एयरपोर्ट से सीधे रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होंगे.

4:34 PM. 30 Dec 23 4:34 PM. 30 Dec

PM Modi in Ayodhya LIVE : कुछ देर में अयोध्या पहुंचेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में अयोध्या पहुंच जाएंगे. वे एयरपोर्ट से सीधे रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, जहां नई बिल्डिंग का उद्घाटन वे करेंगे. उसके बाद पीएम का रोड शो होना है. कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी सुबह 11.05 बजे रेलवे स्टेशन से निकलेंगे और रोड शो करेंगे. प्रधानमंत्री 12.25 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे.

4:34 PM. 30 Dec 23 4:34 PM. 30 Dec

PM Modi in Ayodhya LIVE : फ्लाइट्स आज से शुरू हो जाएंगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या दौरे पर केंद्रीय मंत्री जनरल विजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हवाई अड्डे का लोकार्पण करेंगे. हवाई अड्डा बनकर तैयार हो गया है. फ्लाइट्स आज से शुरू हो जाएंगी.

4:34 PM. 30 Dec 23 4:34 PM. 30 Dec
4:34 PM. 30 Dec 23 4:34 PM. 30 Dec

PM Modi in Ayodhya LIVE : पीएम अब एक घंटे पहले पहुंचेंगे अयोध्या

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीएम अब एक घंटे पहले अयोध्या पहुंच जाएंगे. वह सुबह 9.50 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे. सुबह 9.50 बजे एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से सुबह 10.30 बजे अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंच जाएंगे.

4:34 PM. 30 Dec 23 4:34 PM. 30 Dec

PM Modi in Ayodhya LIVE : इन प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी

-एनएच-27 के लखनऊ-अयोध्या खंड में किमी 8.000 से किमी 121.600 तक का ईपीसी मोड में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण

-एनएच-27 पर अयोध्या बाईपास के किमी 121.600 से किसी 144.020 तक ईपीसी मोड में चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण

-ग्रीनफील्ड टाउनशिप परियोजना

-वशिष्ठ कुंज आवासीय परियोजना

-नगर निगम एवं विकास प्राधिकरण कार्यालय भवन

-सीपेट केंद्र

-गुप्तार घाट एवं राजघाट के मध्य नए पक्के घाटों एवं पूर्व निर्मित घाटों का पुनरुद्धार

-राम की पैड़ी पर दर्शक दीर्घा

-राम की पैड़ी से रामघाट तक, राजघाट से श्री राम जन्मभूमि मंदिर तक श्रद्धालु भ्रमण पथ का सुदृढ़ीकरण एवं जीर्णोद्धार

-4 ऐतिहासिक घाटों का संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण

4:34 PM. 30 Dec 23 4:34 PM. 30 Dec

मुख्य बातें

PM Narendra Modi Ayodhya Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनने के बाद यहां आने वाले लोगों की संख्या में बहुत बड़ी वृद्धि होगी. इसे ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार अयोध्या में हजारों-करोड़ों रुपयों के विकास कार्य करवा रही है, अयोध्या को स्मार्ट बना रही है. आज अयोध्या में सड़कों का चौड़ीकरण हो रहा है, नए फुटपाथ बन रहे हैं, नए फ्लाईओवर, नए पुल बन रहे हैं. अयोध्या को आस-पास के जिलों से जोड़ने के लिए भी यातायात को सुधारा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >