PM Modi Welcome Putin: वेलकम माई फ्रेंड…भारत पहुंचने पर पीएम मोदी ने पुतिन का ऐसे किया स्वागत, सम्मान में डिनर

PM Modi Welcome Putin: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम को दो दिन के दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे. राष्ट्रपति पुतिन करीब 27 घंटे भारत में बिताएंगे. दिल्ली पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पालम हवाई अड्डे पर गले लगाकर पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया. चार साल के बाद पुतिन भारत पहुंचे हैं.

PM Modi Welcome Putin: रूसी राष्ट्रपति के भारत आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खास अंदाज में स्वागत तो किया, साथ ही उन्हें अपना दोस्त भी बताया और सम्मान में डिनर भी दिया. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, दोस्त, प्रेसिडेंट पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है. भारत-रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है जिससे हमारे लोगों को बहुत फायदा हुआ है. पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में पुतिन का अपने आधिकारिक आवास पर स्वागत किया. पीएम मोदी ने लिखा, मेरे दोस्त पुतिन का 7 लोक कल्याण मार्ग पर स्वागत. पिछले साल जुलाई में रूस की राजधानी मॉस्को के दौरे के दौरान रूसी नेता ने भी भारत के प्रधानमंत्री की मेहमान नवाजी की थी.

पीएम मोदी और पुतिन एक ही कार में बैठे

पुतिन और पीएम मोदी एक ही कार में हवाई अड्डे से निकले. करीब तीन महीने पहले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के बाद चीन के शहर तियानजिन में उन्होंने एक ही वाहन में साथ यात्रा की थी.

23वीं भारत-रूस शिखर वार्ता पर निगाहें

शुक्रवार को होने वाली 23वीं भारत-रूस शिखर वार्ता पर दुनिया भर की नजर होगी. बैठक हैदराबाद हाउस में होगी. दोनों देशों के बीच वार्ता से कई महत्वपूर्ण परिणाम निकलने की संभावना है. पुतिन का यह दौरा करीब आठ दशक पुरानी भारत-रूस साझेदारी को और मजबूत करना है, एक ऐसी साझेदारी जो जटिल भू-राजनीतिक माहौल के बावजूद स्थिर बनी हुई है. दोनों नेताओं के बीच होने वाली वार्ता का मुख्य विषय रक्षा संबंधों को मजबूत करना, भारत-रूस व्यापार को बाहरी दबाव से सुरक्षित रखना और छोटे मॉड्यूलर संयंत्रों में सहयोग की संभावनाओं की तलाश जैसे मुद्दों पर केंद्रित होगा। इस बैठक पर पश्चिमी देशों द्वारा करीबी नजर रखे जाने की संभावना है.

शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में पुतिन का औपचारिक स्वागत

पीएम मोदी और पुतिन के बीच बैठक से पहले शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में पुतिन का औपचारिक स्वागत किया जाएगा. पुतिन शुक्रवार की सुबह राजघाट भी जाएंगे. रूसी नेता के शुक्रवार की रात करीब नौ बजे भारत से रवाना होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Putin India Visit: व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंचे, पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर लगाया गले, गर्मजोशी से किया स्वागत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >