पीएम मोदी सिंगापुर और ब्रुनेई की यात्रा पर, सेमीकंडक्टर समेत इन क्षेत्रों में बढ़ सकता है सहयोग

PM Modi Visit: सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग और ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोल्किया ने पीएम मोदी को निमंत्रण दिया था. जिसके बाद पीएम मोदी 3 से 5 सितंबर तक इन दोनों देशों की यात्रा पर जा रहे हैं.

PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 से 5 सितंबर तक ब्रुनेई और सिंगापुर की यात्रा पर जा रहे हैं. अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी पहले ब्रुनेई जाएंगे. इसके बाद वो सिंगापुर की यात्रा करेंगे. सिंगापुर प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग और ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोल्किया ने पीएम मोदी को निमंत्रण दिया था. पीएम मोदी की यात्रा से दोनों देशों के साथ भारत के रिश्ते और मजबूत होंगे. पीएम मोदी 3 से 4 सितंबर को ब्रुनेई दारुस्सलाम का दौरा करेंगे. पीएम मोदी की ब्रुनेई यात्रा किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी. इसके बाद वह 4 से 5 सितंबर को सिंगापुर की यात्रा रहेंगे. पीएम की यात्रा से इन दोनों देशों में रह रहे भारतीय मूल के लोगों में खासा उत्साह है.

भारतीय पीएम की पहली द्विपक्षीय ब्रुनेई यात्रा
पीएम मोदी की यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ब्रुनेई में पहली द्विपक्षीय यात्रा है. यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत और ब्रुनेई के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना को 40 वर्ष हो रहे हैं. बता दें. भारत और ब्रुनेई के बीच राजनयिक संबंध 1984 को स्थापित हुए थे.

भारत क्षेत्रों में हो सकता है सहयोग
पीएम मोदी के ब्रुनेई दौरे से कई क्षेत्रों में नये सिरे से सहयोग स्थापित होने की उम्मीद है. इसी कड़ी में भारत ब्रुनेई के साथ सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग बढ़ा सकता है. हाइड्रोकार्बन और प्राकृतिक गैस की बढ़ाने पर भी दोनों देशों के बीच वार्ता हो सकती है. दरअसल, ब्रूनेई में भारत ने  हाइड्रोकार्बन के क्षेत्र में बड़ा निवेश किया है.

पीएम मोदी 4 से 5 सितंबर को करेंगे सिंगापुर की यात्रा
पीएम मोदी ब्रुनेई के बाद सिंगापुर के दौरे पर रहेंगे. आपसी सहयोग से लेकर कई और मुद्दों पर पीएम मोदी सिंगापुर प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के साथ चर्चा कर सकते हैं. दोनों देश आसियान के तहत फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की भी समीक्षा कर सकते हैं.

पीएम मोदी के दौरे से भारतीय मूल के लोगों में खुशी
पीएम मोदी के ब्रुनेई और सिंगापुर दौरे को लेकर प्रवासी भारतीय समुदायों में काफी खुशी है. प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्य रमेश जीवतराम भावनानी ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर कहा कि, हमारे देश के प्रधान सेवक अपने समुदाय के लिए काम कर रहे हैं. वह यहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लिए यहां आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह भारतीय ब्रुनेई के लोगों के लिए काफी अहम है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर भारतीय समुदाय काफी उत्साहित है. हमलोग उनके स्वागत की तैयारी कर रहे हैं.

Also Read: Paralympics 2024: बैडमिंटन में नितेश कुमार का कमाल, भारत की झोली में गिरा दूसरा गोल्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >