PM Modi Look: फ्रांस में पीएम मोदी का जलवा, सूट-बूट वालों के बीच कुर्ते में मचाया धमाल, देखें Photos

PM Modi Look: फ्रांस दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पहनावे को लेकर चर्चा में हैं. जो सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है.

PM Modi Look: फ्रांस दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पहनावे को लेकर चर्चा में हैं. सूट-बूट के बीच पीएम मोदी साधारण कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं, लेकिन उनकी पर्सनालिटी लोगों को काफी पसंद आ रही है. सोशल मीडिया में पीएम मोदी के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल की जा रही हैं. जिसमें यूजर्स के कमेंट्स भी आ रहे हैं.

Pm modi vibes in france

सिंपल कुर्ता में छा गए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब एआई शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे थे, तब उसके साथ चलने वाले सभी लोग सूट-बूट में दिख रहे हैं, खुद फ्रांस के राष्ट्रपति एमुअल मैक्रों भी सूट-बूट में नजर आ रहे हैं. इस बीच पीएम मोदी का लुक सबसे अलग दिख रहा है. पीएम सिंपल कुर्ता पहने दिख रहे हैं, जो उनकी पर्सनालिटी चार-चांद लगा रहा है. एक यूजर ने लिखा, “फ्रांस में मोदी का जलवा.”

Pm modi vibes in france

AI आने से नौकरियां खत्म नहीं होंगी: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृत्रिम मेधा (AI ) आने से नौकरियां जाने की आशंकाएं खारिज करते हुए कहा कि प्रौद्योगिकी के कारण नौकरियां खत्म नहीं होती, बल्कि इनकी प्रकृति बदलती है और नई तरह की नौकरियां पैदा होती हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने एआई सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “एआई को लेकर सबसे बड़ा डर नौकरियां जाने को लेकर है, लेकिन इतिहास ने हमें दिखाया है कि प्रौद्योगिकी की वजह से काम कहीं जाता नहीं है. सिर्फ इसकी प्रकृति बदल जाती है और नई तरह की नौकरियां पैदा होती हैं.” मोदी ने कहा, “एआई का विकास अभूतपूर्व पैमाने और रफ्तार से हो रहा है और इसे उससे भी तेज गति से अपनाया और लागू किया जा रहा है. इसमें सीमाओं के पार भी एक-दूसरे पर गहरी निर्भरता है. हमें एआई-संचालित भविष्य के लिए अपने लोगों को कुशल बनाने और नए सिरे से कौशल देने में निवेश करने की जरूरत है.”

यह भी पढ़ें: AI Action Summit: पीएम मोदी बोले- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ रही ताकत, सावधानी भी जरूरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >