पीएम मोदी ने कर्नाटक में चखा ‘कोर्थी कोल्हार दही’ का स्वाद, वाजपेयी ने भी किया था टेस्ट, जानें खासियत

कोल्हार तालुका में डेयरी किसान उस समय रोमांचित हो गये जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके द्वारा उत्पादित मशहूर कोर्थी-कोल्हार दही का स्वाद चखा, लेकिन वे इस बात को लेकर अनिश्चित हैं कि वे भैंस पालन की अपनी आजीविका को कब तक जारी रख पायेंगे क्योंकि वे चारे की कमी का सामना कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए ‘कोर्थी-कोल्हार दही’ का स्वाद चखा. प्रधानमंत्री 10 मई को राज्य में होने वाले चुनाव से पहले प्रचार के लिए शनिवार को कर्नाटक के विजयपुरा जिले में थे, इसी दौरान उन्होंने दही टेस्ट किया.

कोल्हार तालुका के डेयरी किसान खुश, क्या बदलेंगे उनके दिन

कोल्हार तालुका में डेयरी किसान उस समय रोमांचित हो गये जब एक चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके द्वारा उत्पादित मशहूर कोर्थी-कोल्हार दही का स्वाद चखा, लेकिन वे इस बात को लेकर अनिश्चित हैं कि वे भैंस पालन की अपनी आजीविका को कब तक जारी रख पायेंगे क्योंकि वे चारे की कमी का सामना कर रहे हैं.

‘कोर्थी-कोल्हार दही’ की क्या है खासियत

भैंस के दूध से बना और विशेष रूप से बनाए गए मिट्टी के बर्तन में जमाया हुआ ‘कोर्थी-कोल्हार दही’ कर्नाटक में अपने जबरदस्त स्वाद और गाढ़ेपन के लिए लोकप्रिय है. यह दही कोल्हार में एक दशक से अधिक समय से बेचा जा रहा है और यह आधुनिक, प्रसंस्कृत दही की तुलना में स्वादिष्ट और सस्ता है.

Also Read: कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने दी पीएम मोदी को चुनौती, कहा- क्या दौड़ सकते हैं उनके साथ ?

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी चखा था ‘कोर्थी-कोल्हार दही’ का स्वाद

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और बी सी खंडूरी, बूटा सिंह, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह जैसे राष्ट्रीय नेताओं ने ‘कोर्थी-कोल्हार दही’ का स्वाद चखा है. हुबली-हुमनाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-218 पर पर्यटक मिट्टी के बर्तनों में बिकने वाले और घर के बने इस दही का स्वाद लेने के लिए यहां रुकते हैं.

पीएम मोदी के लिए तैयार किये गये थे 60 कुल्हड़

दही की दुकान के मालिक राजशेखर मल्लिकार्जुन गुड्डूर ने बताया, एक स्थानीय नेता ने मुझे कोर्थी-कोल्हार दही की आपूर्ति करने के लिए कहा था और बताया था कि इसे प्रधानमंत्री को उत्तरी कर्नाटक के व्यंजनों में से एक के रूप में परोसा जाएगा. मैंने दही के लिए मिट्टी के 60 कुल्हड़ दिये, जिन्हें प्रधानमंत्री को परोसने से पहले प्रयोगशाला में जांचा गया था. गुड्डूर परिवार की चौथी पीढ़ी के सदस्य हैं जो राष्ट्रीय राजमार्ग-218 पर दही की दुकान चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने उनकी दुकान पर दही चखी तो वह बहुत खुश नजर आये. उन्होंने कहा कि इसकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-218 पर ही इस विशेष दही की भारी मांग है, लेकिन इसकी आपूर्ति कम है.

चारे की कमी से परेशान हैं डेयरी किसान

कोल्हार शहर में कम दूध उत्पादन के कारण गांव में डेयरी उत्पादकों को दही उत्पादन में मुश्किल हो रही है. उन्होंने कहा, ‘‘एक भैंस के लिए अच्छी गुणवत्ता और अधिक मात्रा में दूध देने के लिए चारा बहुत जरूरी है. डेयरी उत्पादकों को अपनी भैंसों के लिए गुणवत्तायुक्त चारा प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है और इसलिए वे अधिक पशुओं को नहीं पाल रहे हैं. किसान गुड्डूर ने कहा कि इस दही को जो स्वादिष्ट बनाता है वह और कुछ नहीं बल्कि पौष्टिक चारा है जिसे भैंसें खाती हैं और जो अच्छी गुणवत्ता वाला दूध देने में मदद करता है जिससे दही बनाई जाती है. डेयरी किसान हनुमंत न्यामागोंडा ने कहा, पहले हम स्थानीय स्तर पर उगाई जाने वाली कुछ दालों और मक्का की फसलों से बना चारा भैंसों को खिलाते थे. चरने के लिए पर्याप्त खुले मैदान हुआ करते थे. अब यह सब कम हो गया है. किसान केवल गन्ने जैसी व्यावसायिक फसलें उगा रहे हैं जिससे पशुओं के चरने के लिए कोई जगह नहीं बची है। इससे यहां चारे की किल्लत हो गई है. न्यामागोंडा कुछ साल पहले 10 भैंसों को पालते थे और अब अच्छी गुणवत्ता वाले चारे की व्यवस्था करने में कठिनाई के कारण उनके पास केवल चार मवेशी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >