पीएम मोदी ने 6G विजन डॉक्यूमेंट जारी किया, कहा- 120 दिन में 125 से ज्यादा शहरों में पहुंचा G5

पीएम मोदी ने कहा, डिजिटल इंडिया से दूसरे क्षेत्रों को भी फायदा हो रहा है. डिजिटल पावर देश के कोने-कोने में पहुंच रही है. इंटरनेट उपयोगकर्ता 2014 में 25 करोड़ थे जो अब बढ़कर 85 करोड़ हो गए. शहरी उपयोगर्ताओं की तुलना में ग्रामीण उपयोगकर्ताओं की संख्या ज्यादा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) के एरिया ऑफिस और इनोवेशन सेंटर और भारत के 6G टेस्टबेड प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा, आज भारत 100 करोड़ मोबाइल फोन के साथ मोस्ट कनेक्टेड डेमोक्रेसी ऑफ द वर्ल्ड है. भारत में हर महीने 800 करोड़ से अधिक UPI आधारित डिजिटल पेमेंट होते हैं. आज भारत में हर दिन 7 करोड़ ई-ऑथेनटिफिकेशन होते हैं. उन्होंने कहा, यह डिजिटल रूप से लाभकारी साबित होगा और इसके माध्यम से इंनोवेशन के नए अवसर बनेंगे.

120 दिन में 125 से ज्यादा शहरों में G5 पहुंचा : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 120 दिन में 125 से ज्यादा शहरों में G5 पहुंचा है. उन्होंने कहा, भारत डिजिटल क्रांति में आगे बढ़ रहा है. देश के 350 जिलों में 5 जी सुविधा पहुंची है.

डिजिटल पावर देश के कोने-कोने में पहुंच रही है : मोदी

पीएम मोदी ने कहा, डिजिटल इंडिया से दूसरे क्षेत्रों को भी फायदा हो रहा है. डिजिटल पावर देश के कोने-कोने में पहुंच रही है. इंटरनेट उपयोगकर्ता 2014 में 25 करोड़ थे जो अब बढ़कर 85 करोड़ हो गए. शहरी उपयोगर्ताओं की तुलना में ग्रामीण उपयोगकर्ताओं की संख्या ज्यादा. पीएम मोदी ने कहा, भारत में ब्रॉड बैंड यूजर्स 80 करोड़ से ज्यादा है. उन्होंने कहा, भारत में डिजिटल लेन-देन में तेजी आयी. जनधन, आधार, मोबाइल कनेक्टिविटी अध्ययन का विषय है.

Also Read: नरेंद्र मोदी हैं Nobel Shanti पुरस्कार के सबसे बड़े दावेदार, विदेशी स्कॉलर ने जताई उम्मीद

भारत में हर महीने 800 करोड़ से अधिक यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान किए जाते हैं

प्रधानमंत्री ने कहा, भारत में हर महीने 800 करोड़ से अधिक यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान किए जाते हैं. प्रतिदिन 7 करोड़ से अधिक ई-प्रमाणीकरण होता है. Direct Benefit Transfer के माध्यम से नागरिकों के बैंक खातों में सीधे 28 लाख करोड़ रुपये से अधिक स्थानांतरित किए गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >