क्या पीएम मोदी जाएंगे पाकिस्तान? 2027 SCO Summit के लिए इस्लामाबाद देगा न्योता

क्या SCO समिट के लिए पाकिस्तान बुलाएगा पीएम मोदी को? इस सवाल पर इस्लामाबाद ने अपना रुख साफ कर दिया है. अगले साल होने वाली इस हाईलेवल बैठक में भारतीय प्रधानमंत्री के न्योते को लेकर पाकिस्तान ने क्या कहा पढ़ें.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अगले साल इस्लामाबाद में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को न्योता दिया जाएगा. पत्रकारों ने जब पूछा कि क्या भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया जाएगा, तो मंत्रालय ने यह जवाब दिया. यह बयान ऐसे समय आया है, जब मई 2025 में हुए सैन्य तनाव के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में बहुत अच्छे नहीं हैं.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि SCO शिखर सम्मेलन के लिए संगठन के सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों को निमंत्रण भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि मेजबान देश के तौर पर पाकिस्तान SCO प्रोटोकॉल के अनुसार सभी सदस्यों को आमंत्रित करने के लिए बाध्य है. इसका मतलब है कि भारत को भी न्योता दिया जाएगा.

15 जून 2001 को स्थापित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का उद्देश्य यूरेशिया क्षेत्र में शांति, स्थिरता और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है. यह संगठन सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाने और क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए काम करता है.

SCO शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा पाकिस्तान

पाकिस्तान साल 2027 में इस्लामाबाद में SCO शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा. संगठन की अध्यक्षता हर साल सदस्य देशों के बीच बदलती रहती है. SCO एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय मंच है, जिसमें भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान समेत कजाकिस्तान, ईरान, बेलारूस और कई अन्य देश शामिल हैं.

2025 में SCO शिखर सम्मेलन चीन के तियानजिन में आयोजित किया गया था. इस बैठक की थीम "शंघाई भावना को बनाए रखना: आगे बढ़ता SCO" थी. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान समेत कई देशों के प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया था.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >