PM Modi Manipur Visit : मणिपुर के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी? मई 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद पहला दौरा

PM Modi Manipur Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को मिजोरम और मणिपुर के दौरे पर जा सकते हैं. इस बात की जानकारी मिजोरम सरकार के अधिकारियों की ओर से दी गई है. मई 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद उनका यह पहला दौरा होगा.

PM Modi Manipur Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 सितंबर को मिजोरम और मणिपुर आने की संभावना है. आइजोल में अधिकारियों की ओर से यह जानकारी दी गई है. प्रधानमंत्री मोदी सबसे नये बैराबी-सैरांग रेलवे का उद्घाटन करने के लिए पहले मिजोरम का दौरा करेंगे. मिजोरम सरकार के कई अधिकारियों ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि प्रधानमंत्री आइजोल से मणिपुर जाएंगे, जो मई 2023 में राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से उनकी पहली यात्रा होगी. उन्होंने हालांकि कहा कि उन्हें अब तक प्रधानमंत्री के दौरे का पूर्ण कार्यक्रम नहीं मिला है. वहीं, इंफाल के अधिकारी दौरे की पुष्टि नहीं कर सके.

मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री की यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की

मिजोरम के मुख्य सचिव खिल्ली राम मीणा ने सोमवार को प्रधानमंत्री की यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए विभिन्न विभागों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ एक बैठक बुलाई. एक बयान में कहा गया कि बैठक में सुरक्षा उपायों, यातायात प्रबंधन, स्वागत समारोह और सड़कों की साज-सज्जा सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में आइजोल के लामौल में आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह में सरकारी कर्मचारियों, किसानों और विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्रों को भाग लेने की अनुमति देने पर भी विचार-विमर्श किया गया.

यह भी पढ़ें : Manipur Violence : किसकी गिरफ्तारी के बाद फिर बिगड़े मणिपुर के हालात? 5 जिलों में इंटरनेट बंद

राज्य में 51.38 किलोमीटर लंबी यह रेलवे लाइन केंद्र की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पूर्वोत्तर क्षेत्र में संपर्क और आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देना है. यह नयी रेलवे लाइन असम के सिलचर शहर से होते हुए आइजोल को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ेगी.

मणिपुर में कब शुरू हुई थी जातीय हिंसा?

इम्फाल घाटी में बसे मैतेई और पहाड़ी क्षेत्रों में बसे कुकी-जो समुदायों के बीच मई 2023 से जातीय हिंसा शुरू हुई. इसके बाद हजारों लोग बेघर हो गये हैं. केंद्र सरकार ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >