Karnataka Election: पीएम मोदी ने चुनाव से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, विपक्ष पर बोला हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, सरकार के कामों को लोगों तक पहुंचाना है. पीएम ने 10 महिला और 10 पुरुष कार्यकर्ताओं की जोड़ी बनाने का निर्देश दिया.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा भरी. उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया. पीएम मोदी ने विधानसभा चुनाव के लिए तैयार कर्नाटक में बीजेपी कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला.

सरकार के कामों को लोगों तक पहुंचाएं : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, सरकार के कामों को लोगों तक पहुंचाना है. पीएम ने 10 महिला और 10 पुरुष कार्यकर्ताओं की जोड़ी बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, हमेशा अपने साथ एक डायरी रखें, जिसमें राज्य सरकार ने लोगों के कल्याण के लिए जो भी काम किये हैं, उसकी जानकारी होनी चाहिए. पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों से मिलने का निर्देश दिया. कहा, घर पहुंचकर परिवार के लोगों से साथ बात करें और उनसे जुड़ने की कोशिश करें. जब लोगों से बात करेंगे, तो उनसे कई चीजें सीखनेके लिए भी मिलेंगी, कई जानकारी मिलेगी.

विपक्ष का एजेंडा सत्ता हथियाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, विपक्ष का एजेंडा केवल सत्ता हथियाना रहा है. जबकि बीजेपी का एजेंडा विकास करना है. उन्होंने कहा, कांग्रेस भ्रष्टाचार का सबसे बड़ी श्रोत रही है. कांग्रेस ने भ्रष्टाचार खत्म करने की कोई कोशिश नहीं की.

Also Read: Karnataka Election: कर्नाटक दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी, कहा- बसवा ने देश-दुनिया को दिखाया लोकतंत्र का रास्ता

डबल इंजन की सरकार में विकास की गति बढ़ जाती है : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, देश में जहां भी डबल इंजन की सरकार है, वहां तेजी से विकास के काम हुए हैं. पीएम मोदी ने कहा, डबल इंजन की सरकार में विकास की गति बढ़ जाती है. बीते 9 सालों में भारत दुनियाभर के निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बना है और डबल इंजन सरकार के कारण इसका बड़ा लाभ कर्नाटक सरकार को मिला है. अगर यहां ऐसी सरकार आएगी जो बात-बात पर केंद्र सरकार से लड़ती रहेगी, वो अपनी राजनीति करती रहेगी और सभी परियोजनाओं को लटकाती रहेगी. पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि जिन राज्यों में बीजेपी सरकार नहीं है, वहां केंद्र सरकार की योजना को लागू नहीं किया गया.

लोगों का आशीर्वाद लेने के लिए कुछ दिनों में करूंगा कर्नाटक का दौरा : पीएम मोदी

कर्नाटक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा, मैं राज्य के लोगों का आशीर्वाद लेने के लिए कुछ दिनों में कर्नाटक का दौरा करूंगा. राज्य में प्रचार करने वाले भाजपा नेताओं ने कहा है कि उन्हें वहां के लोगों का भरपूर स्नेह मिला. यह भाजपा में लोगों के विश्वास को दर्शाता है.

50 लाख बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बैठक में लिया हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑनलाइन बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 50 लाख कार्यकर्ता शामिल हुए. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने बताया कि 58,112 बूथ के पार्टी कार्यकर्ता ने बैठक में हिस्सा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >