पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर प्लांट का किया उद्घाटन; अब जापान, अमेरिका और यूरोप को चिप भेजेगा भारत

Semiconductor Plant: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में CG सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (OSAT) सुविधा का भव्य उद्घाटन किया.

Semiconductor Plant: यह प्रोजेक्ट ‘इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन’ (ISM) के तहत मंजूरी पाने वाले चार प्रमुख प्रोजेक्ट्स में से एक है. इसे 7,500 करोड़ से ज्यादा के निवेश के साथ तैयार किया गया है.

जापान, अमेरिका और यूरोप को एक्सपोर्ट होंगी भारत में बनी चिप्स

इस ऐतिहासिक मौके पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “इस प्लांट में बनने वाली चिप्स का इस्तेमाल कारों, स्कूटरों और कई तरह के औद्योगिक कामों में किया जाएगा. सबसे बड़ी बात यह है कि इस सुविधा में तैयार भारत निर्मित चिप्स जापान, अमेरिका और यूरोप जैसे विकसित बाजारों को एक्सपोर्ट की जाएंगी. इससे भारतीय टेक्नोलॉजी को दुनिया भर में एक नई पहचान मिलेगी. प्रधानमंत्री के पक्के इरादे की वजह से ही यह नामुमकिन काम आज सच हो पाया है.”

इस कॉम्प्लेक्स में एक ‘मिनी-इंडिया’ बसता है : पीएम मोदी

PM नरेंद्र मोदी ने कहा, “पांच साल पहले, भारत ने देश को सेमीकंडक्टर हब बनाने का संकल्प लिया था। हम ‘डिजाइन इन इंडिया, मेक इन इंडिया’ के मंत्र के साथ आगे बढ़े, और आज, देश के तीसरे सेमीकंडक्टर प्लांट में चिप पैकेजिंग का कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू हो रहा है. मुझे 2024 में इस प्लांट की आधारशिला रखने का मौका मिला था. यहां अगस्त 2025 में चिप्स की टेस्टिंग शुरू हुई थी, और आज इस प्लांट का उद्घाटन हो गया है. आधारशिला रखने से लेकर प्रोडक्शन शुरू होने तक का यह सफर निस्संदेह कई लोगों की कड़ी मेहनत का नतीजा है. मंच पर आने से ठीक पहले, मुझे इस प्रोजेक्ट से जुड़े कई लोगों से बातचीत करने का मौका मिला. एक तरह से, ऐसा लगता है जैसे इस कॉम्प्लेक्स में एक ‘मिनी-इंडिया’ बसता है; यहां अलग-अलग बैकग्राउंड के लोग मौजूद हैं. मैंने एक अनोखा माहौल महसूस किया.

हर साल 20 करोड़ चिप्स बनाए जाएंगे : पीएम मोदी

PM नरेंद्र मोदी ने कहा, “मुझे बताया गया है कि यहां हर साल 20 करोड़ चिप्स बनाए जाएंगे. मुझे यह भी पता चला है कि आप यहीं नहीं रुकेंगे; आपने हर साल 500 करोड़ चिप्स बनाने का लक्ष्य रखा है—यानी हर दिन 1.5 करोड़ से ज्यादा चिप्स. मुझे पूरा भरोसा है कि आप बहुत जल्द यह लक्ष्य हासिल कर लेंगे. यह भरोसा इसलिए भी है क्योंकि ‘सेमीकॉन इंडिया’ प्रोग्राम तेजी से आगे बढ़ रहा है—एक-एक कदम, एक-एक ईंट और अब, एक-एक चिप के साथ.

ये भी पढ़ें: राजस्थान को 1.06 लाख करोड़ की सौगात: पीएम मोदी बोले- चुनौती कितनी भी हो, संकल्पों से पीछे नहीं हटता भारत

20 साल पहले मैंने गुजरात में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने का बनाया था प्लान

पीएम मोदी ने आगे कहा- “20 साल पहले—शायद उससे भी पहले—मैंने गुजरात में एक सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने का पूरा प्लान बनाया था. मैंने 350 से 400 एकड़ जमीन तय कर ली थी और कुछ कंपनियों से बातचीत भी की थी. उस समय भारत सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही थी, इसलिए कंपनियां बातचीत के लिए आती थीं. लेकिन किसी वजह से भारत सरकार के हाथ बंधे हुए से लगे और मामला आगे नहीं बढ़ पाया. आज जब मैं इसे होते हुए देखता हूं, तो मुझे बहुत खुशी होती है. उस समय जब देश में इन विषयों पर कोई बात नहीं करता था और जब मैं बात करता था, तो मीडिया मेरा मजाक उड़ाता था. तब तो ऐसा नहीं हो पाया, लेकिन आज इसे होते हुए देखकर मुझे बहुत ज्यादा खुशी हो रही है.”

‘फ्रैजाइल फाइव’ से निकलकर सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना भारत: CM भूपेंद्र पटेल

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस उपलब्धि को देश के आर्थिक बदलाव का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ‘फ्रैजाइल फाइव’ (कमजोर अर्थव्यवस्थाओं के समूह) की श्रेणी से बाहर निकलकर दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन चुका है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग, सॉफ्टवेयर और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत नए मुकाम हासिल कर रहा है. साणंद का यह नया CG Semi प्लांट भारत को ग्लोबल सप्लाई चेन में एक बेहद अहम पार्टनर के तौर पर स्थापित करेगा और देश के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूती देगा.

रोजगार के नए अवसर और विशेषताएं

कुल निवेश: 7,500 करोड़ से अधिक
रोजगार सृजन: इस प्लांट के शुरू होने से 5,000 से ज्यादा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.
वैश्विक पहचान: भारत अब सिर्फ चिप का इस्तेमाल करने वाला देश नहीं, बल्कि दुनिया को चिप सप्लाई करने वाला देश बनने की ओर अग्रसर है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >