पीएम मोदी ने ‘संकल्प सप्ताह’ कार्यक्रम का किया उद्घाटन, कहा- 25 करोड़ से अधिक लोगों के जीवन में आया बदलाव

PM Modi in Bharat Mandapam: भारत मंडपम में संकल्प सप्ताह कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम ने देश के 112 जिलों में 25 करोड़ से अधिक लोगों के जीवन को बदल दिया है. जीवन की गुणवत्ता में बदलाव आया है.

PM Modi in Bharat Mandapam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शनिवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में संकल्प सप्ताह कार्यक्रम का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने इसी साल जनवरी में इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी. इसका मकसद देश के 329 जिलों के 500 आकांक्षी ब्लॉकों में सुधार करना है. बता दें, संकल्प सप्ताह देश के आकांक्षी ब्लॉकों के लिए एक सप्ताह तक चलने वाला कार्यक्रम है.इस दौरान पीएम मोदी ने पंचायत और ब्लॉक स्तर के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की.

स्थानीय रूप से प्राप्त सामग्रियों के उपयोग को प्राथमिकता दी- पीएम मोदी

भारत मंडपम में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि समान आवास मॉडल का पालन करने वाले पिछले प्रशासनों के विपरीत, हमारी सरकार ने स्थानीय रूप से प्राप्त सामग्रियों के उपयोग को प्राथमिकता दी है. साथ ही निर्माण में मालिक-संचालित दृष्टिकोण लागू किया है. ब्लॉक पंचायत आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में एक बड़ी भूमिका निभाती हैं. नया भारत दिल्ली में भारत मंडपम में पीएम मोदी ने यह भी कहा कि शासन में सुधार चाहते हैं.

25 करोड़ से अधिक लोगों के जीवन में आया बदलाव

भारत मंडपम में संकल्प सप्ताह कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम ने देश के 112 जिलों में 25 करोड़ से अधिक लोगों के जीवन को बदल दिया है. जीवन की गुणवत्ता में बदलाव आया है. इस दौरान मेघालय के कलाकारों ने पीएम मोदी के स्वागत में गाना गाया. बता दें, इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से हस्तशिल्पकार और कारीगर पहुंचें है.


Also Read: India Canada Row: कनाडा पर जमकर बरसे विदेश मंत्री जयशंकर, दोनों देशों के बीच बिगड़ते रिश्ते की बताई यह वजह

दिल्ली के भारत मंडपम में पीएम मोदी ने कहा कि हमें इस सोच से बाहर आना होगा कि सब कुछ सरकार करेगी, समाज की शक्ति सबसे बड़ी शक्ति है. पीएम मोदी ने कहा कि मेरा अनुभव है कि जिन ब्लॉकों या जिलों में समाज को एकजुट करने की शक्ति होती है, वहां नतीजे जल्दी मिलते हैं. यही है. दिल्ली के भारत मंडपम में पीएम मोदी ने कहा आज स्वच्छता का अभियान अपनी जगह बना चुका है और एक ऐसा माहौल बना है कि गंदगी नहीं फैलानी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >