Watch Video: लंबाई 2.08 KM…550 करोड़ की लागत, 20 मिनट में मंडपम से रामेश्वरम, जानें नये पंबन पुल की खासियत

New Pamban Bridge: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 6 अप्रैल 2025 को रामनवमी के अवसर पर नये पंबन समुद्री पुल का उद्घाटन किया. इसके अलावा पीएम मोदी ने नयी रामेश्वरम-तांबरम (चेन्नई) ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई. उन्होंने एक तटरक्षक पोत को भी हरी झंडी दिखाई जो पुल के नीचे से गुजरा. न्यू पंबन ब्रिज की क्या खास बातें हैं आपको यहां बताएंगे.

Narendra Modi Pamban sea bridge

New Pamban Bridge: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामनवमी के अवसर पर तमिलनाडु के रामनाथपुरम में भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल, न्यू पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया. पुल से आध्यात्मिक स्थल रामेश्वरम तक पहुंचने में सुविधा होगी, जहां साल भर देश भर से श्रद्धालु आते हैं.

नये पंबन पुल की खासियत

वर्टिकल लिफ्ट मैकेनिज्म: पंबन पुल भारत का पहला ऐसा रेलवे पुल है. इस पुल में 99 ‘स्पैन’ और 72.5 मीटर लंबा ‘वर्टिकल लिफ्ट स्पैन’ है. जिसके मध्य भाग को 17 मीटर तक ऊपर उठाया जा सकता है. इससे बड़े जहाज आसानी से नीचे से गुजर सकते हैं. इसका एक और फायदा होगा कि समुद्री और रेल यातायात दोनों एक साथ निर्बाध रूप से चलते रहेंगे. पुराने पुल की तुलना में यह 5 मिनट में खुलता और 3 मिनट में बंद हो जाता है. वहीं पुराने को खोलने में 35-45 मिनट लगते थे.

Pamban-sea-bridge-

लंबाई और संरचना: इसकी कुल लंबाई 2.08 किलोमीटर है. यह पुराने पुल से 3 मीटर ऊंचा है और समुद्र तल से 22 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. पुल में स्टेनलेस स्टील और उच्च श्रेणी के ‘पॉलीसिलोक्सेन’ पेंट का इस्तेमाल किया गया है. यह पुल को जंग से बचाता है और कठोर समुद्री वातावरण में भी पुल को कुछ नुकसान नहीं होगा. इसमें पूरी तरह से वेल्डिंग किए हुए जोड़ हैं, जिससे पुल के रखरखाव की आवश्यकताएं कम होंगी और मजबूती बढ़ेगी. इसकी नींव 333 ‘पाइल’ और 101 ‘पियर/पाइल कैप’ पर टिकी है. इसे दोहरी रेल पटरियों और भविष्य के विस्तार को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. 100 साल तक यह पुल कुछ नहीं होगा.

Pamban-sea-bridge-train-

नये पंबल पुल 550 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है.
नये पुल के बन जाने से मंडपम से रामेश्वरम का सफर 20 मिनट में पूरा हो सकेगा.

इसका निर्माण रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने किया, जिसमें IIT चेन्नई, IIT बॉम्बे और अंतरराष्ट्रीय कंसल्टेंट TYPSA की तकनीकी विशेषज्ञता शामिल है.

ट्रेन की गति: नये पंबर पुल पर ट्रेनें 80 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं. जबकि पुराने पुल पर ट्रेनें 10 किलो प्रति घंटे की रफ्तार से चलती थीं. नया पुल 160 किमी/घंटा तक की गति को सहन कर सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >