PM Modi in Mizoram : पहले कुछ राजनीतिक दल केवल वोट बैंक की राजनीति करते थे, मिजोरम में बोले पीएम मोदी

PM Modi in Mizoram : प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को मिजोरम पहुंचे. यहां उन्होंने पहली रेल लाइन का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री ने मिजोरम में 9,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया. यहां अपने संबोधन में पीएम ने इशारों-इशारों में कांग्रेस पर निशाना साधा.

PM Modi in Mizoram : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मिजोरम पहुंचे. यहां  उन्होंने बैराबी-सैरांग रेल लाइन का उद्घाटन किया, जो राज्य की राजधानी आइजोल को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ेगी. साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद राज्य के अपने दूसरे दौरे के दौरान मोदी आइजोल से एक राजधानी एक्सप्रेस को हरी झंडी भी दिखाई. साथ  ही राजमार्गों, ऊर्जा व खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने से जुड़ीं कई अन्य परियोजनाओं की शुरुआत की.

पीएम मोदी ने जनता को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पहले कुछ राजनीतिक दल सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते थे. वे सिर्फ वहीं ध्यान देते थे जहां उन्हें ज्यादा वोट और सीटें मिलती थीं. इस वजह से पूरे उत्तर-पूर्व, खासकर मिज़ोरम जैसे राज्य, बहुत पीछे रह गए. लेकिन अब हमारी सोच अलग है. जिन्हें पहले नजरअंदाज किया जाता था, वे आज सबसे आगे हैं. जो पहले हाशिये पर थे, वे अब मुख्यधारा में हैं.

कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास पीएम मोदी ने किया

प्रधानमंत्री ने आइजोल में 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्होंने 8,070 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली बैराबी-सैरांग रेल लाइन का उद्घाटन किया, जो मिजोरम की राजधानी को पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ेगी. इस रेल लाइन पर जटिल भूगर्भीय परिस्थितियों में निर्मित 48 सुरंग और 55 प्रमुख पुल हैं. लगभग 51.38 किलोमीटर लंबी बैराबी-सैरांग ब्रॉड-गेज रेल लाइन परियोजना केंद्र की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति का हिस्सा है.

यह भी पढ़ें : PM Modi in Manipur : वेलकम मोदी जी, आज मणिपुर जाएंगे पीएम मोदी

यह आइजोल को असम के सिलचर शहर और देश के बाकी हिस्सों से जोड़ेगी, जिससे मिजोरम भारतीय रेल नेटवर्क के अंतर्गत आ जाएगा. सैरांग (आइजोल)-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) राजधानी एक्सप्रेस के अलावा, मोदी ने सैरांग-गुवाहाटी एक्सप्रेस और सैरांग-कोलकाता एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई. सैरांग रेलवे स्टेशन आइजोल से लगभग 22 किलोमीटर दूर स्थित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >