‘ओजी’, ‘धुरंधर’ बोल पीएम मोदी ने Gen Z को किया इंप्रेस: 13 साल बाद श्री राम कॉलेज में दिया दमदार भाषण

PM Modi Impresses Gen Z: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 13 साल बाद श्री राम कॉलेज में फिर से दमदार भाषण दिया. जिसमें उन्होंने Gen Z को इंप्रेस किया. अपने भाषण में पीएम मोदी ने ‘ओजी’ जैसे Gen Z के बीच लोकप्रिय शब्दों का इस्तेमाल किया और फिल्म ‘धुरंधर’ का भी संदर्भ दिया.

PM Modi Impresses Gen Z: दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह में मोदी ने 2013 में गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर दिए अपने संबोधन को याद किया.

अगर मैं आपकी भाषा में कहूं, तो यहां के पूर्व छात्र ओजी हैं : पीएम मोदी

मोदी ने कॉलेज के शताब्दी समारोह में अपने संबोधन के दौरान कहा, एसआरसीसी के पूर्व छात्र बहुत खास रहे हैं... उन्होंने कॉलेज की प्रतिष्ठा को वैश्विक स्तर तक पहुंचाया. अगर मैं आपकी भाषा में कहूं, तो यहां के पूर्व छात्र ओजी हैं. पूर्व छात्रों की प्रशंसा करते हुए मोदी ने कहा, धुरंधर न हों, लेकिन धूम मचाई है.


असली खिलाड़ी, भरोसेमंद के लिए ओजी शब्द का किया जाता है इस्तेमाल

जहां ‘‘ओजी’’ (ओरिजिनल गैंगस्टर) एक ऐसा शब्द है, जिसका इस्तेमाल आम बोलचाल में पुराने और असली खिलाड़ी, भरोसेमंद, अनुभवी या पुराने दौर की शैली वाले व्यक्ति के लिए किया जाता है तो वहीं धुरंधर का अर्थ दिग्गज या अपने क्षेत्र का माहिर व्यक्ति होता है.

एसआरसीसी में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इन शब्दों का इस्तेमाल ऐसे समय में हुआ है, जब जंतर-मंतर पर हाल में हुए ‘जेन जी’ के नेतृत्व वाले प्रदर्शनों के बाद भाजपा और उसके नेता युवा वर्ग से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं. प्रधानमंत्री युवाओं तक संदेश पहुंचाने के लिए इंस्टाग्राम-शैली के वीडियो का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं.

पीएम मोदी ने पानी से भरे गिलास का दिया उदाहरण

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 2013 में जब मैं एसआरसीसी आया था, तब मैंने एक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया था. उस समय मैंने जो कुछ कहा था, वह मेरा दृढ़ विश्वास था. मैंने हमेशा उन बातों को अपने जीवन में उतारा है. देश के लिए अपना जीवन समर्पित करने की भावना ही शब्दों के रूप में सामने आई थी. मैंने पानी से भरे गिलास का उदाहरण दिया था. कुछ लोग गिलास को आधा भरा देखते हैं, जबकि कुछ लोग उसे आधा खाली बताते हैं.’’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘मैंने कहा था कि ऐसे लोग हैं जो गिलास को पूरी तरह भरा हुआ देख सकते हैं—आधा पानी से और आधा हवा से. वह ऐसा समय था, जब देश में उम्मीद की कमी थी. इसलिए मैंने कहा था, ‘मैं इस गिलास को पूरी तरह भरा हुआ देखता हूं’.”

2013 में भी पीएम मोदी ने दिया था धमाकेदार भाषण, युवाओं को किया था इंप्रेस

मोदी ने 2013 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में एसआरसीसी का दौरा किया था और छात्रों के बीच उनके उस संबोधन को काफी लोकप्रियता मिली थी। खासकर 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले, जब वह भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे, उनके भाषण ने काफी ध्यान आकर्षित किया था. मोदी ने कहा कि उस समय उनके संबोधन ने लहर पैदा की थी और आज भी 13-14 साल बाद भी उसका प्रभाव बरकरार है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >