BRICS Gala Dinner: मोदी की दावत में पुतिन समेत दुनिया के कई बड़े दिग्गज नेता, जानिए गाला डिनर के खास मेन्यू

नई दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर के नेताओं के लिए एक शानदार गाला डिनर का आयोजन किया. मेहमानों को खास तौर पर तैयार किया गया पारंपरिक भारतीय मेन्यू परोसा गया, जिसमें खंडवी से लेकर जलेबी तक शामिल किया गया.

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में चल रहे 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के पहले दिन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में दुनिया के नेताओं और विदेशी प्रतिनिधियों के लिए विशेष गाला डिनर आयोजित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य BRICS देशों के नेता एक ही मंच पर नजर आए. भारत मंडपम में आयोजित यह डिनर BRICS Summit के पहले दिन के कार्यक्रम का खास हिस्सा रहा.

गाला डिनर में मेहमानों को क्या परोसा गया?

BRICS Gala Dinner में मेहमानों के लिए खास तौर पर तैयार किया गया इंडियन मेन्यू रखा गया. शुरुआत में खंडवी मिलेफॉय और खुंब गलौटी परोसे गए. खंडवी को सरसों, नारियल और करी पत्ते के तड़के के साथ तैयार किया गया, जबकि खुंब गलौटी में मशरूम के कबाब को शीरमाल ब्रेड के साथ परोसा गया.

मुख्य भोजन में पनीर लबाबदार, गुच्छी मार्मिक, कैरेट बीन पोरियल, थक्काली बेले सारू और मिलेट पुलाव शामिल रहे. गुच्छी मार्मिक में हिमालयी गुच्छी मशरूम और शतावरी (asparagus) को केसर, किशमिश और मामरा बादाम के साथ पकाया गया. वहीं, कैरेट बीन पोरियल में गाजर और हरी बीन्स को दक्षिण भारतीय मसालों और ताजे नारियल के साथ तैयार किया गया.

ये भी पढ़ें: BRICS Summit 2026: भारत-चीन के बीच दूरियां होंगी कम? मोदी-शी जिनपिंग ने सीमा पर शांति और BRICS सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

इसके साथ बीटरूट रायता और अलग-अलग तरह की भारतीय ब्रेड भी मेहमानों को परोसी गई. मेन्यू में पारंपरिक भारतीय स्वाद के साथ मिलेट और क्षेत्रीय व्यंजनों को भी जगह दी गई.

डेजर्ट में ओल्ड दिल्ली फ्रूट क्रीम विद जलेबी और शहतूत फिरनी खास आकर्षण रहे. फ्रूट क्रीम को मौसमी फलों और कुरकुरी जलेबी के साथ परोसा गया, जबकि शहतूत फिरनी को दूध और चावल से धीमी आंच पर तैयार कर शहतूत और गोल्ड लीफ से सजाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >