PM Modi Guyana Visit: गुयाना पहुंचकर पीएम मोदी ने रचा इतिहास, ‘एक पेड़ मां के नाम’ पर लगाया पौधा, देखें VIDEO

PM Modi Guyana Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाइजीरिया और ब्राजील की यात्रा समाप्त कर गुयाना पहुंच गए हैं. गुयाना की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे पीएम मोदी का जॉर्जटाउन में भव्य स्वागत किया गया.

PM Modi Guyana Visit: गुयाना की दो दिवसीय यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति डॉ मोहम्मद इरफान अली के साथ द्विपक्षीय बैठक की. इसके साथ ही पीएम मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत एक पौधा भी लगाया.

56 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री का गुयाना यात्रा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मैं राष्ट्रपति डॉ इरफान अली को भव्य स्वागत के लिए धन्यवाद देता हूं. यह एक मील का पत्थर है कि 56 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री यहां आया है. गुयाना से मेरा व्यक्तिगत संबंध है. 24 साल पहले मुझे यहां आने का अवसर मिला था. आज मैं प्रधानमंत्री के तौर पर यहां आने के लिए भाग्यशाली हूं. राष्ट्रपति इरफान अली का भारत के साथ विशेष संबंध है.

गुयाना के राष्ट्रपति ने गुयाना की यात्रा के लिए पीएम मोदी का जताया आभार

गुयाना के राष्ट्रपति डॉ इरफान अली ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी, हम गुयाना में आपकी यात्रा के लिए बह���त आभारी हैं. मुझे प्रधानमंत्री मोदी का स्टेट हाउस में स्वागत करने का सम्मान मिला. हमारी चर्चा न केवल लाभदायक रही, बल्कि द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और क्षेत्रीय और वैश्विक चिंताओं को सहयोगात्मक रूप से संबोधित करने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को भी मजबूत किया. प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा दोनों देशों के बीच और कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा. हमने हाइड्रोकार्बन स्वास्थ्य, कृषि और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कई प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

Also Read: PM Modi Guyana Video : अपने छोटे फैन से गुयाना में मिलकर खुश हुए पीएम मोदी, पकड़ लिया हाथ

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति डॉ इरफान अली को भारतीय समुदाय का बड़ा ब्रांड एंबेसडर बताया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत की ऊर्जा सुरक्षा में गुयाना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. दीर्घकालिक साझेदारी के लिए एक खाका तैयार किया जाएगा. रक्षा के क्षेत्र में घनिष्ठ सहयोग हमारे आपसी विश्वास का प्रतीक है. भारत ने पिछले साल गुयाना को दो डोर्नियर विमान दिए थे. हम छात्रवृत्ति और प्रशिक्षण के माध्यम से गुयाना के सैनिकों की क्षमता निर्माण में योगदान देना जारी रखेंगे. पीएम मोदी ने कहा, राष्ट्रपति डॉ इरफान अली भारतीय समुदाय के एक बड़े ब्रांड एंबेसडर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >