जी-7 समिट में शामिल होने का पीएम मोदी को न्योता, कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी ने किया फोन

G7 Summit: कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने जी 7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता दिया है. उन्होंने पीएम मोदी को फोन कर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की.

G7 Summit: जी-7 समिट के लिए कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण दिया है. कनाडा के पीएम ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की उन्हें समिट में शामिल होने का न्योता दिया. पीएम मोदी ने कनाडा के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को हाल के चुनावी जीत पर बधाई भी दी, साथ ही G-7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रण के लिए उन्होंने कार्नी का आभार भी जताया. इसको लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट भी किया.

पीएम मोदी ने कार्नी को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा  “कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से फोन पर बात करके खुशी हुई. हाल ही में हुए चुनाव में उनकी जीत पर उन्हें बधाई दी और इस महीने के अंत में कनानसकीस में होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. लोगों के बीच गहरे संबंधों से बंधे जीवंत लोकतंत्रों के रूप में, भारत और कनाडा आपसी सम्मान और साझा हितों के आधार पर नए जोश के साथ मिलकर काम करेंगे. शिखर सम्मेलन में हमारी मुलाकात का बेसब्री से इंतजार है.”

मार्क कार्नी से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा में होने वाले जी 7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के दौरान अपने नवनिर्वाचित कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी से मुलाकात को लेकर उत्सुक हैं. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में यह भी कहा कि लोगों के बीच गहरे संबंधों से बंधे जीवंत लोकतंत्रों के रूप में, भारत और कनाडा आपसी सम्मान और साझा हितों से प्रेरित होकर नये जोश के साथ मिलकर काम करेंगे. शिखर सम्मेलन में हमारी मुलाकात का इंतजार है. बता दें, कार्नी के पूर्ववर्ती जस्टिन ट्रूडो की सरकार के दौरान भारत और कनाडा के बीच कई मुद्दों को लेकर संबंधों में खटास आ गई थी. खास कर खालिस्तानी अलगाववादियों की गतिविधियां के कारण दोनों देशों के संबंध तल्ख हो गए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >