पीएम मोदी ने G20 लीडर्स को दिये अनोखे उपहार, जिसमें छुपी है चुनावी राज्यों की महक, देखें तस्वीरें

1 / 1
पीएम मोदी ने G20 लीडर्स को दिये अनोखे उपहार, जिसमें छुपी है चुनावी राज्यों की महक, देखें तस्वीरें
फुल स्क्रीन में देखें

**EDS: TWITTER IMAGE VIA @PMOIndia** Bali: Prime Minister Narendra Modi with President of the World Bank David R. Malpass on the sidelines of the G20 Summit, in Bali, Indonesia, Tuesday, Nov. 15, 2022. (PTI Photo)(PTI11_15_2022_000161B)

PM Modi gifts to G20 leaders प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई नेता एंथनी अल्बनीज से मुलाकात के दौरान उन्हें गुजरात के छोटा नागपुर इलाके के राठवा कलाकारों द्वारा बनाई जाने वाली परंपरागत जनजातीय लोक चित्रकला ‘पिथौरा’ तोह्फे के तौर पर दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया के बाली गये थे. जहां उन्होंने जी 20 नेताओं से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सभी को भारत के अनोखे उपहार भी भेंट किये. प्रधानमंत्री ने दुनिया के नेताओं को उपहार देने की प्रथा का उपयोग भारत के समृद्ध और प्राचीन कलाकृति व शिल्प को देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी वस्तुओं के साथ प्रस्तुत करने के लिए किया है.

पीएम मोदी के उपहार में गुजरात और हिमाचल की महक

पीएम मोदी ने बाली दौरे में दुनिया भर के नेताओं को उपहार देने के लिये गुजरात और हिमाचल प्रदेश की समृद्ध विरासत का प्रतिनिधित्व करने वाली कलाकृतियां और पारंपरिक वस्तुओं का चयन किया.

मोदी ने जो बाइडन को भेंट की कांगड़ा के लघु चित्र

मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को कांगड़ा के लघु चित्रों (मिनियेचर पेंटिंग) भेंट की, जो श्रृंगार रस को दर्शाती हैं.

पीएम मोदी ने ऋषि सुनक को गुजराती कपड़ा ‘माता नी पछेड़ी’ भेंट की

उन्होंने ब्रिटिश समकक्ष ऋषि सुनक को हाथ से बना गुजराती कपड़ा ‘माता नी पछेड़ी’ भेंट की, यह देवी मां के मंदिरों में भेंट का एक रूप होता है.

ऑस्ट्रेलियाई नेता एंथनी अल्बनीज को पीएम मोदी ने भेंट किया ‘पिथौरा’

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई नेता एंथनी अल्बनीज से मुलाकात के दौरान उन्हें गुजरात के छोटा नागपुर इलाके के राठवा कलाकारों द्वारा बनाई जाने वाली परंपरागत जनजातीय लोक चित्रकला ‘पिथौरा’ तोह्फे के तौर पर दी.

पीएम मोदी ने इतालवी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को ‘पाटन पटोला’ दुपट्टा भेंट किया

अधिकारियों के मताबिक प्रधानमंत्री ने इतालवी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी को ‘पाटन पटोला’ दुपट्टा भेंट किया. जो उत्तरी गुजरात के पाटन क्षेत्र में साल्वी परिवार ने तैयार किया.

फ्रांस, जर्मनी और सिंगापुर के नेताओं को पीएम मोदी ने भेंट किये ‘एगेट’

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस, जर्मनी और सिंगापुर के नेताओं को उपहार में ‘एगेट’ (गोमेद) के प्याले दिए जो गुजरात के कच्छ क्षेत्र से जुड़े पारंपरिक शिल्प का काम है.

इंडोनेशिया के नेता को चांदी का कटोरा और शॉल भेंट की

मोदी ने मेजबान देश इंडोनेशिया के नेता को सूरत के कलाकारों द्वारा बनाया गया चांदी का कटोरा और किन्नौर के कारीगरों द्वारा बनाई गई शॉल भेंट की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >