PM Modi Gift: रेल यात्रियों को जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी, लाखों लोगों को होगा फायदा

PM Modi Gift: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में रेल संशोधन विधेयक 2024 को चर्चा और पारित करने के लिए पेश किया. इस विधेयक के पारित होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है. तो आइये इसके बारे में जानें.

PM Modi Gift: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल संशोधन विधेयक 2024 को सदन में पेश किया. जिसमें 1989 के रेलवे अधिनियम के साथ 1905 के भारतीय रेलवे बोर्ड अधिनियम को एकीकृत करने का प्रावधान है.

विधेयक के पारित होने से क्या होगा फायदा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विधेयक पेश करने के साथ कहा, 1989 में नया रेल अधिनियम लाया गया था. लेकिन उसमें 1905 के अधिनियम को एकीकृत नहीं किया गया था. जो की उसी समय कर लिया जाना चाहिए था. केंद्रीय मंत्री ने बताया, दोनों अधिनियम को एकीकृत करने के लिए ही यह विधेयक लाया गया है. अश्विनी वैष्णव ने इससे होने वाले फायदे के बारे में चर्चा करते हुए कहा, विधेयक के पारित होने से रेलवे की क्षमता और विकास में भारी इजाफा होगा.

Also Read: रेल यात्री कृपया ध्यान दें! रांची से चलने वाली 5 ट्रेनें रद्द, वंदे भारत समेत 13 के रूट डायवर्ट, देखें लिस्ट

रेलगाड़ियों में जोड़े जाएंगे 10 हजार नये डिब्बे

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में बताया कि रेलगाड़ियों में 10 हजार नये डिब्बे जोड़े जाने की योजना है. रेल मंत्री ने बताया, गरीब यात्रियों के लिए इस महीने के आखिर तक एक हजार सामान्य कोच जोड़े जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >