गुजरात चुनाव 2022: सौराष्ट्र में क्या इस बार कमाल कर पाएगी भाजपा ? पीएम मोदी की है खास नजर

Gujarat Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सौराष्ट्र से गुजरात चुनाव रैली शुरू करने वाले हैं. इस क्षेत्र में भाजपा की इस बार खास नजर है. सौराष्ट्र में गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा को यहां पाटीदार आंदोलन की वजह से नुकसान उठाना पड़ा था.

Gujarat Election 2022 : गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चली है. इस बार यहां मुकाबला रोचक हो चला है. कांग्रेस और भाजपा के साथ-साथ यहां आम आदमी पार्टी यानी आप भी ताल ठोक रही है. यही वजह है कि प्रदेश में इस बार चुनावी जंग त्रिकोणीय हो चली है. आइए आपको हम सौराष्ट्र क्षेत्र के बारे में बताते हैं जहां भाजपा इस बार ज्यादा जोर लगा रही है. इस बार सौराष्ट्र में पाटीदार आंदोलन का असर इस क्षेत्र में नजर नहीं आ रही जिसकी वजह से साल 2017 के गुजरात चुनाव में भाजपा (Bjp) को खासा नुकसान उठाना पड़ा था.

एक नजर सौराष्ट्र पर

यहां चर्चा कर दें कि गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में विधानसभा की 48 सीटें हैं जहां कांटे की टक्कर देखन को इस बार मिल सकती है. 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में यहां पर भाजपा की पकड़ ढीली पड़ती नजर आयी थी. तब कांग्रेस ने अपनी सीटों की संख्या लगभग दोगुनी कर ली थी और गुजरात में अपनी सीट बढ़ा ली थी. इस बार भाजपा के टॉप नेता इस क्षेत्र में कड़ी मशक्कत कर रहे हैं लेकिन, इस बार आम आदमी पार्टी यानी आप नयी चुनौती के तौर पर सामने आ गयी.

सौराष्ट्र क्षेत्र में 11 जिले

सौराष्ट्र क्षेत्र की बात करें तो यहां 11 जिले हैं. सुरेंद्रनगर, मोरबी, राजकोट, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, गीर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर और बोटाद इस क्षेत्र में आते हैं. 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में मोरबी, गीर सोमनाथ और अमरेली में भाजपा का खाता तक नहीं खुला था.

इस बार हार्दिक पटेल भाजपा के साथ

पाटीदार आंदोलन का चेहरा हार्दिक पटेल इस बार भाजपा के साथ हैं. पिछले चुनाव में हार्दिक पटेल कांग्रेस के साथ थे और पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे थे. हार्दिक पटेल के साथ-साथ अल्पेश ठाकोर और जिग्नेश मेवानी भी कांग्रेस के साथ थे. अल्पेश ठाकोर ने तो बाद में भाजपा का दामन थाम लिया लेकिन मेवानी अभी भी कांग्रेस के साथ ही हैं.


पीएम मोदी की रैली सौराष्ट्र में

गौर हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सौराष्ट्र से गुजरात चुनाव रैली शुरू करने वाले हैं. केंद्रीय मंत्री पी रुपाला ने पीएम मोदी की रैली को लेकर कहा है कि सौराष्ट्र एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. वहीं से पहले चरण का मतदान शुरू हो रहा है. यह भोलेनाथ-सोमनाथ और द्वारकाधीश की भूमि है. इसलिए, उनके आशीर्वाद से रैलियों की शुरुआत करना एक संयोग है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >