Gujarat Election 2022: गुजरात में कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं पीएम मोदी ? अरविंद केजरीवाल ने कहा

Gujarat Election 2022: 'आप' के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि क्या प्रधानमंत्री गुजरात में कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं. केजरीवाल के इस ट्वीट पर लगातार प्रतिक्रिया आ रही है.

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव से पहले जुबानी जंग तेज हो चली है. इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ के चुनावी रण में उतरने के बाद मुकाबला रोचक हो चला है. पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार सत्ता रूढ़ दल भाजपा पर करारा प्रहार कर रहे हैं. इस बीच पीएम मोदी के द्वारा गुजरात में भाजपा के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के ‘चुपचाप’ प्रचार करने के खिलाफ आगाह किये जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आयी है.

कांग्रेस ने इस बार गुजरात में अपनी रणनीति में बदलाव किया

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि क्या मोदी गुजरात की मुख्य विपक्षी पार्टी के लिए प्रचार करने में जुट गये हैं. यहां चर्चा कर दें कि गुजरात के वल्लभ विद्यानगर में सोमवार को एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के ‘षड्यंत्र’ से मुकाबले के लिए भाजपा की चुनावी रणनीति में थोड़े बदलाव की आवश्यकता है. पीएम मोदी ने अपने भाषण में यह भी कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस ने इस बार गुजरात में अपनी रणनीति में बदलाव किया है. गौर हो कि गुजरात में अगले कुछ महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं.


अरविंद केजरीवाल का तंज

‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि क्या प्रधानमंत्री गुजरात में कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं. केजरीवाल के इस ट्वीट पर लगातार प्रतिक्रिया आ रही है. जहां कुछ लोग भाजपा पर हमलावर हैं. वहीं कुछ लोग केजरीवाल की पार्टी पर कटाक्ष कर रहे हैं.

Also Read: Gujarat Election 2022: साणंद सीट पर भाजपा का खेल बिगाड़ेगी ‘आप’ ? इस उम्मीदवार को उतारा मैदान में
अरविंद केजरीवाल ने किया ट्वीट

इससे पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि खबर मिली है कि गुजरात के हर जिले में भाजपा एक एक केंद्रीय मंत्री या किसी मुख्यमंत्री की ड्यूटी लगा रही है…बाप रे! इतना डर? आगे उन्होंने लिखा कि ये डर आम आदमी पार्टी का नहीं है. ये डर गुजरात के लोगों का है जो भाजपा से बहुत नाराज़ थे और अब तेजी से “आप” का दामन थाम रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >