'अगले चुनाव में दर्शक दीर्घा में दिखेगा विपक्ष...', बोले PM Modi, तीसरे टर्म में तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनेगा भारत

मोदी ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा आप में से बहुत लोग चुनाव लड़ने का हौसला खो चुके हैं, कुछ पिछली बार सीट बदले थे और इस बार भी बदलने के प्रयास में हैं.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष ने जो संकल्प लिया है, उसकी सराहना करता हूं, उनके भाषण से यह संकल्प पक्का हो गया है कि उन्हें लंबे समय तक वहीं रहना है. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अगले चुनाव में विपक्ष दर्शक दीर्घा में दिखेगा. पीएम मोदी ने सदन में कहा कि राष्ट्रपति ने भारत के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए चार मजबूत स्तंभों- नारी शक्ति, युवा शक्ति, गरीब और किसानों की चर्चा की.

कांग्रेस पर जोरदार हमला
 सदन में बोलते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि एक ही प्रोडक्ट बार-बार लॉन्च करने के चक्कर में ‘कांग्रेस की दुकान’ में ताला लगाने की नौबत आ गई है.

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस कैंसल कल्चर में फंस गई है, वे इतनी नफरत कब तक पाले रखेंगे. उन्होंने कहा कि खरगे जी एक सदन से दूसरे सदन में चले गए, गुलाम नबी आजाद पार्टी से ही शिफ्ट कर गए. उन्होंने कहा कि आज विपक्ष की जो हालत है उसकी सबसे ज्यादा दोषी कांग्रेस है, वह दायित्व निभाने में विफल रही.

तीसरे टर्म में भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
सदन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है. उन्होंने कहा कि जिस तेज गति से देश विकास कर रहा है, उसके आधार पर कह सकता हूं कि हमारे तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा. यह मोदी की गारंटी है.

Also Read: ‘ये लोकतंत्र की हत्या है…’, चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले पर बिफरे CJI, दिया यह निर्देश
Also Read: सप्ताह में एक दिन बीमार पत्नी से मिल पाएंगे मनीष सिसोदिया, कोर्ट ने दी इजाजत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >