PM Modi US: न्यूयॉर्क पहुंचे पीएम मोदी, एलन मस्क सहित दो दर्जन से अधिक विशेषज्ञों से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी टेस्ला और ट्विटर के मालिक एलन मस्क, अंतरिक्ष विज्ञानी और लेखक नील डिग्रेसी टाइसन, नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री पॉल रोमर, लेखक निकोलस नासिम तालिब और निवेशक रे डालियो से मुलाकात कर सकते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने अमेरिकी दौरे के पहले चरण में न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं. जहां विभिन्न क्षेत्रों के दो दर्जन से अधिक विचारकों और विशेषज्ञों से मुलाकात करेंगे जिनमें नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री, कलाकार, वैज्ञानिक, विद्वान, उद्यमी, शिक्षाविद और स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल होंगे.

एलन मस्क से मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी टेस्ला और ट्विटर के मालिक एलन मस्क, अंतरिक्ष विज्ञानी और लेखक नील डिग्रेसी टाइसन, नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री पॉल रोमर, लेखक निकोलस नासिम तालिब और निवेशक रे डालियो से मुलाकात कर सकते हैं.

इन हस्तियों से भी होगी पीएम मोदी की मुलाकात

अधिकारियों के अनुसार जिन अन्य प्रमुख हस्तियों के प्रधानमंत्री से मिलने की संभावना है उनमें फालू शाह, जेफ स्मिथ, माइकल फ्रोमैन, डेनियल रसेल, एलब्रिज कॉल्बी, पीटर एग्रे, स्टीफन क्लास्को और चंद्रिका टंडन शामिल हैं.

Also Read: क्या नीतीश कुमार की पीएम नरेंद्र मोदी से बात हुई है, समय से पहले लोकसभा चुनाव पर सम्राट चौधरी का तंज

मोदी जिस देश का दौरा करते हैं, वहां के प्रबुद्ध लोगों से करते हैं भेंट

इन मुलाकातों के दौरान बेहतर तालमेल, अमेरिका के घटनाक्रम को समझने और एजेंडे में शामिल अन्य मुद्दों के अलावा लोगों को भारत के साथ सहयोग करने के लिए आमंत्रित करने जैसे मुद्दों के बारे में बातचीत हो सकती है. लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए मोदी जिस देश का दौरा करते हैं, अक्सर उन देशों के प्रबुद्ध लोगों और हस्तियों से मिलते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >