प्रधानमंत्री मोदी का UAE पहुंचने पर भव्य स्वागत, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद को लगाया गले

यूएई पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने अबू धाबी में बैठक की. यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं आपके गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद देता हूं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौर पर संयुक्त अरब अमीरात पहुंच गए हैं. यूएई पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री मोदी 7 महीने में पांचवीं बार यूएई दौरे पर पहुंचे हैं. वह देश के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत करेंगे और अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे.

राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से पीएम मोदी ने की मुलाकात

यूएई पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने अबू धाबी में बैठक की. यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं आपके गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद देता हूं. मैं जब भी यहां आपसे मिलने आता हूं तो मुझे हमेशा लगता है कि मैं अपने परिवार से मिलने आया हूं. हम यहां 5 बार मिल चुके हैं पिछले 7 महीनों में, यह बहुत दुर्लभ है और हमारे घनिष्ठ संबंध को दर्शाता है. पीएम मोदी ने कहा, मेरा निमंत्रण स्वीकार करने और वाइब्रेंट गुजरात समिट के लिए मेरे गृह राज्य गुजरात आने के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं. आपने इस आयोजन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और इसकी प्रतिष्ठा बढ़ी है.


Also Read: भव्यता में राम मंदिर से कम नहीं है अबू धाबी का हिंदू मंदिर, पीएम मोदी करने वाले हैं उद्घाटन, जानें खास बातें

भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच हुआ एमओयू

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >