Rajasthan Election 2023 : पीएम मोदी और वसुंधरा राजे के बीच मंच पर नहीं हुई चर्चा! क्या है वजह

Rajasthan Election 2023 : बीजेपी इस बार राजस्थान में बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के चुनाव लड़ रही है. वसुंधरा राजे के समर्थक लंबे समय से राजे को ही सीएम फेस घोषित करने की मांग करता रहा है. इसका असर अब प्रदेश में नजर आ रहा है.

Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले प्रदेश में नेताओं का आना-जाना जारी है. इस क्रम में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश पहुंचे और जोधपुर में चुनावी सभा संबोधित किया. इस पूरी जनसभा में सबकी नजर राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर टिकी थी. पीएम मोदी ने प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत गहलोत को निशाने पर लिया. लेकिन राजनीतिक जानकारों की नजरें मंच पर मौजूद वसुंधरा राजे पर थीं.

मंच पर पीएम मोदी करीब एक घंटे नजर आए. इस दौरान उनके समीप ही वसुंधरा राजे बैठी नजर आ रहीं थीं, लेकिन पीएम और वसुंधरा राजे के बीच किसी भी तरह की चर्चा होती नजर नहीं आई. प्रधानमंत्री की इस सभा पर सबकी निगाहें थीं और सबसे ज्यादा लोग पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर नजर बनाए थे और मंच पर उनके हावभाव देख रहे थे.

राजस्थान की पूर्व सीएम राजे प्रधानमंत्री मोदी के सभा में पहुंचने से कुछ मिनट पहले पहुंची थीं, लेकिन मंच पर पीएम से उनकी दुआ सलाम नहीं हो सकी. पीएम मोदी के प्रदेश से जाने के बाद राजे ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने मारवाड़ की पावन भूमि से इस अवसर पर प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया… प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन कर तथा उनका प्रेरणादायी संबोधन सुन सभी में नई उमंग है!

यहां चर्चा कर दें कि बीजेपी इस बार राजस्थान में बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के चुनाव लड़ रही है. वसुंधरा राजे के समर्थक लंबे समय से राजे को ही सीएम फेस घोषित करने की मांग करता रहा है, लेकिन पीएम मोदी ने कमल के निशान पर चुनाव लड़ने की बात कहकर वसुंधरा राजे कैंप को तगड़ा झटका देने का काम किया है. कहा जा रहा है कि वसुंधरा राजे सीएम फेस नहीं बनाए जाने से उनके समर्थक नाराज हैं.

ऐसी खबरें सुर्खियों में हैं कि राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे परिवर्तन यात्रा से भी दूरी बनाए हुए थी. माना जा रहा है कि वसुंधरा राजे की नाराजगी की वजह से ही उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल होने में देर हो रही है.

राजस्थान की राजनीति पर करीब से नजर रखने वालों की मानें तो चुनाव में वसुंधरा राजे के साइडलाइन करने का तनाव साफ दिखाने लगा है. पीएम मोदी के आने से पहले नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सभा को संबोधित कर रहे थे, लेकिन जैसे ही प्रधानमंत्री सभा स्थल पर पहुंचे उन्होंने माइक केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को सौंप दिया. पीएम के आने से ठीक कुछ मिनट पहले ही पूर्व सीएम वसुंधरा राजे मंच पर पहुंचीं थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >