International Yoga Day: बोले PM मोदी- M-Yoga ऐप आयेगा, कई भाषाओं में होगा योग का वीडियो

नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (international yoga day) के मौके पर 21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सुबह 6.30 बजे एक कार्यक्रम को संबोधित किया. साल 2021 का योग दिवस का विषय ‘स्वास्थ्य के लिए योग’ है, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए योगाभ्यास पर केंद्रित है. मोदी ने कहा कि योग हमें स्ट्रेस से स्ट्रेंथ और निगेटिविटी से क्रिएटिविटी का रास्ता दिखाता है. कोरोना काल में योग एक आशा की किरण बनकर उभरा है.

Live Updates
1:01 PM. 21 Jun 21 7:31 AM. 21 Jun

M-Yoga ऐप होगा लॉन्च, कई भाषाओं में योग प्रशिक्षण का वीडियो होगा

नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब भारत ने यूनाइटेड नेशंस में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, तो उसके पीछे यही भावना थी कि ये योग विज्ञान पूरे विश्व के लिए सुलभ हो.आज इस दिशा में भारत ने यूनाइटेड नेशंस ने WHO के साथ मिलकर एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है. अब विश्व को, M-Yoga ऐप की शक्ति मिलने जा रही है. इस ऐप में कॉमन योग प्रोटोकॉल के आधार पर योग प्रशिक्षण के कई विडियोज दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध होंगे.

1:01 PM. 21 Jun 21 7:31 AM. 21 Jun

योग हमें एक खुशहाल जीवन जीने का तरीका देता है

मोदी ने कहा कि अगर मानवता के लिए कोई खतरा है, तो योग अक्सर हमें समग्र स्वास्थ्य का मार्ग देता है. योग हमें एक खुशहाल जीवन जीने का तरीका भी देता है. मुझे विश्वास है कि योग जनता की स्वास्थ्य देखभाल में निवारक, साथ ही साथ प्रोत्साहक भूमिका निभाना जारी रखेगा.

1:01 PM. 21 Jun 21 7:31 AM. 21 Jun

निगेटिविटी से क्रिएटिविटी का रास्ता दिखाता है योग

प्रधानमंत्री ने कहा कि योग हमें स्ट्रेस से स्ट्रेंथ और निगेटिविटी से क्रिएटिविटी का रास्ता दिखाता है.

1:01 PM. 21 Jun 21 7:31 AM. 21 Jun

योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य देता है

भारत के ऋषियों ने, भारत ने जब भी स्वास्थ्य की बात की है, तो इसका मतलब केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं रहा है. इसीलिए, योग में फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ मेंटल हेल्थ पर इतना जोर दिया गया है.

1:01 PM. 21 Jun 21 7:31 AM. 21 Jun

आत्मबल का माध्यम बना योग

मोदी ने कहा कि जब कोरोना के अदृष्य वायरस ने दुनिया में दस्तक दी थी, तब कोई भी देश, साधनों से, सामर्थ्य से और मानसिक अवस्था से, इसके लिए तैयार नहीं था. हम सभी ने देखा है कि ऐसे कठिन समय में, योग आत्मबल का एक बड़ा माध्यम बना.

1:01 PM. 21 Jun 21 7:31 AM. 21 Jun

योग दिवस कई देशों का सदियों पुराना सांस्कृतिक पर्व है

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के अधिकांश देशों के लिए योग दिवस उनका सदियों पुराना सांस्कृतिक पर्व है. इस मुश्किल समय में, इतनी परेशानी में लोग इसे भूल सकते थे, इसकी उपेक्षा कर सकते थे. लेकिन इसके विपरीत, लोगों में योग का उत्साह बढ़ा है, योग से प्रेम बढ़ा है.

मुख्य बातें

नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (international yoga day) के मौके पर 21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सुबह 6.30 बजे एक कार्यक्रम को संबोधित किया. साल 2021 का योग दिवस का विषय ‘स्वास्थ्य के लिए योग’ है, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए योगाभ्यास पर केंद्रित है. मोदी ने कहा कि योग हमें स्ट्रेस से स्ट्रेंथ और निगेटिविटी से क्रिएटिविटी का रास्ता दिखाता है. कोरोना काल में योग एक आशा की किरण बनकर उभरा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >