पीयूष गोयल ने ली मंत्री पद की शपथ, जानें उनके जीवन से जुड़ी खास बातें

Piyush Goyal को नरेंद्र मोदी की सरकार में फिर से एक बार मंत्री बनाया गया है. जानें उनके जीवन से जुड़ी खास बातें

नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में पीयूष गोयल को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की ओर से पहली बार लोकसभा चुनाव मैदान में उतरे पीयूष गोयल की बात करें तो उन्होंने इस बार के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में सबसे अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज किया. उन्होंने मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के भूषण पाटिल को 3,57,608 मतों से पराजित किया. गोयल को 6,80,146 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी पाटिल को 3,22,538 मतों से ही संतोष करना पड़ा.

जानें पीयूष गोयल के बारे में खास बातें

  • पीयूष गोयल की बात करें तो वो पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और इस वक्त केंद्र की मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं.
  • गोयल महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद हैं और पहली बार उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की.
  • पीयूष गोयल का जन्म 13 जून 1964 को हुआ है और वह महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के रहने वाले हैं.
  • गोयल ने मुंबई विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की है. इसके अलावा अपनी स्कूली शिक्षा माटुंगा के डॉन बॉस्को हाई स्कूल से उन्होंने की.
  • पीयूष गोयल का नाता राजनीतिक परिवार से है. दरअसल, उनकी मां चंद्रकांता गोयल महाराष्ट्र से तीन बार विधायक चुनी गईं. वहीं उनके पिता का नाम वेद प्रकाश गोयल है, जो 2001 से 2003 तक वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे थे.
  • अपने 35 साल के राजनीतिक करियर के दौरान पीयूष गोयल बीजेपी में विभिन्न स्तरों पर कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे.
  • पीयूष गोयल राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी शामिल हैं. पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी गोयल रह चुके हैं.
  • पीयूष गोयल की पत्नी का नाम सीमा है, जो एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं. उनके दो बच्चे हैं- ध्रुव और राधिका.

करियर की शुरुआत एक इंवेस्टमेंट बैंकर के रूप में की

अब केंद्रीय मंत्री का पद संभाल रहे पीयूष गोयल ने अपने करियर की शुरुआत एक इंवेस्टमेंट बैंकर के रूप में की थी. उन्होंने देश के सबसे बड़े कमर्शियल बैंक भारतीय स्टेट बैंक के 2001-2004 और बैंक ऑफ बड़ौदा के 2002-2004 तक बोर्ड में काम किया और बेहतर करके दिखाया. यही नहीं, गोयल फाइनेंस पर स्थायी समिति और रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य भी पीयूष गोयल रह चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >