Weather Forecast LIVE Update Today : दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, जानें झारखंड, बिहार, यूपी समेत अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Updates Today : आज उत्तर भारत के हिमाचल प्रदेश (Weather Forecast Himachal Pradesh) और उत्तराखंड (Weather Forecast Uttrakhand) में अच्छी वर्षा की संभावना जतायी है. ऐसे में आइये जानते हैं दिल्ली (Weather Forecast Delhi), पंजाब (Weather Forecast Punjab) में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है. मौसम विभाग की मानें तो मध्य भारत में मानसून सक्रिय हो चुका है. जिसके कारण मध्य प्रदेश (Weather Forecast Madhya Pradesh), राजस्थान (Weather Forecast Rajasthan) में भी अच्छी वर्षा संभव है. इसके अलावा कर्नाटक (Weather Forecast Karnataka) में वर्षा होगी. ऐसे में आइये जानते हैं मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने (Weather Forecast Jharkhand), बिहार (Weather Forecast Bihar), बंगाल (Weather Forecast Bengal), ओडिशा (Weather Forecast Odisha), छत्तीसगढ़ (Weather Forecast Chattisgarh) समेत देश के अन्य हिस्सों के लिए क्या भविष्यवाणी की है…

Live Updates
1:22 AM. 4 Sept 20 7:52 PM. 3 Sept

पंजाब में बारिश से सड़क बदहाल

नंगल में वीरवार दिनभर रुक-रुक हुई बारिश ने इलाके को जलथल कर दिया है. दिनभर हुई बारिश से अधिकतम तापमान का ग्राफ 33 डिग्री सेल्सियस तक आ पहुंचा है. दूसरी तरफ बारिश से उमस भरी गर्मी भी कम हो चुकी है. नहरों के पुलों पर जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई है वहीं कागड़ा ग्राउंड, मेन मार्केट आदि स्थानों पर पानी जमा हो जाने से पैदल चलने वाले लोग परेशान दिखे.

11:53 PM. 3 Sept 20 6:23 PM. 3 Sept

उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से मौसम हुआ कुछ ऐसाो

बुधवार को हल्की-फुल्की बारिश के बाद गुरुवार को फिर उमस ने बेचैनी बढ़ा दी है. सुबह से चुभन भरी धूप के चलते लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहेगा. कहीं-कहीं बादल भी छाये रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की-फुल्की बारिश भी हो सकती है। हवाएं पूरब से दक्षिण दिशा की तरफ चलेंगी। इनकी गति 6-17 किलोमीटर के मध्य रहेगी.

11:53 PM. 3 Sept 20 6:23 PM. 3 Sept

हरियाणा के इलाकों में बरसे बादल

लंबे इंतजार के बाद गुरुवार को हिसार में बदरा बरसे। दोपहर बाद बादल छाए और तेज बौछारें करीब 15 मिनट तक चली। इसके बाद एक बार मौसम सुहाना हुआ तो फिर से उमस हो गई. ऐसे में फिर से बारिश आ सकती है. एक दम से बारिश होने पर शहर में पानी भी भरा तो जल्‍द ही स्थिति ठीक भी हो गई. हालांकि हिसार जिले के कई गांवों में वीरवार को काफी देर तक तेज बारिश भी हुई है.

10:31 PM. 3 Sept 20 5:01 PM. 3 Sept

राजस्थान में मौसम का ऐसा है हाल

अगस्त का महीना समाप्त होते ही बारिश भी हल्की पड़ गई है, लेकिन पिछले कई दिनों की तरह राजस्थान में मौसम विभाग ने आज भी काफी स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया है. कई स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है तो कहीं अगले 2 घंटों के दौरान बारिश होनी है. देख जाए तो इस बार अगस्त में काफी बारिश हुई, लेकिन बावजूद इसके कई स्थान सूखे पड़े हैं, जहां लोगों को बारिश का इंतजार है.

10:26 PM. 3 Sept 20 4:56 PM. 3 Sept

दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार दोपहर 3 बजे के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि बृहस्पतिवार को दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में भी मौसम एक बार फिर करवट लेगा. इस दौरान तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हो सकती है और बारिश का यह दौर दो दिन तक चल सकता है.

8:56 PM. 3 Sept 20 3:26 PM. 3 Sept

बिहार में मानसून की ये है स्थिति

बिहार में मानसून ( Monsoon) की स्थिति सामान्‍य है. बुधवार को राजधानी स‍हित पूरे प्रदेश में कई स्‍थानों पर हल्‍की और मध्‍यम बारिश हुई है. पटना (Patna) में गुरुवार को दिनभर गर्मी और उमस रही। प्रदेश में कई स्‍थानों पर सुबह से आकाश में बादल छाए रहे. कुछ जगहों पर हल्‍की बूंदा-बांदी (Light rain) हुई इसके बाद मौसम साफ है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मानसून के मौसम में स्‍थानीय कारणों से अचानक बारिश भरे बादल आते हैं और बरस कर चले जाते हैं. करीब तीन से चार घंटे पहले ऐसी बारिश का अनुमान लगाया जा सकता है. पूरे प्रदेश में आकाश में बादल छाए रहेंगे। कई स्‍थानों पर हल्‍की तो कई जगह मध्‍यम बारिश (Moderate rain) हो सकती है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates Today : आज उत्तर भारत के हिमाचल प्रदेश (Weather Forecast Himachal Pradesh) और उत्तराखंड (Weather Forecast Uttrakhand) में अच्छी वर्षा की संभावना जतायी है. ऐसे में आइये जानते हैं दिल्ली (Weather Forecast Delhi), पंजाब (Weather Forecast Punjab) में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है. मौसम विभाग की मानें तो मध्य भारत में मानसून सक्रिय हो चुका है. जिसके कारण मध्य प्रदेश (Weather Forecast Madhya Pradesh), राजस्थान (Weather Forecast Rajasthan) में भी अच्छी वर्षा संभव है. इसके अलावा कर्नाटक (Weather Forecast Karnataka) में वर्षा होगी. ऐसे में आइये जानते हैं मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने (Weather Forecast Jharkhand), बिहार (Weather Forecast Bihar), बंगाल (Weather Forecast Bengal), ओडिशा (Weather Forecast Odisha), छत्तीसगढ़ (Weather Forecast Chattisgarh) समेत देश के अन्य हिस्सों के लिए क्या भविष्यवाणी की है…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >