Arvind Kejriwal News: केजरीवाल की ‘जेल से सरकार’ के खिलाफ HC में याचिका, कस्टडी में रहते आदेश जारी करने से रोक की मांग

Arvind Kejriwal News: दिल्ली शराब घोटाला से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. जेल से सरकार चलाने के मामले में उनके खिलाफ एक जनहित याचिका दायर की गई है. जिसमें ईडी की हिरासत में रहते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल को कोई भी आदेश पारित करने से रोकने की मांग की गई है. याचिकाकर्ता ने ये भी मांग की है कि ईडी की कस्टडी में जबतक सीएम केजरीवाल रहते हैं, तबतक उन्हें टाइपिस्ट, कंप्यूटर प्रिंटर आदि उपलब्ध न कराया जाए.

Arvind Kejriwal News: याचिकाकर्ता सुरजीत सिंह यादव ने ईडी जांच की मांग की है कि हिरासत में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा जारी किए गए निर्देश या आदेश दिल्ली की मंत्री आतिशी के पास कैसे पहुंचे. याचिकाकर्ता सुरजीत सिंह यादव ने अधिवक्ता शशि रंजन कुमार सिंह और महेश कुमार के माध्यम से दायर याचिका में कहा, सीएम अरविंद केजरीवाल हिरासत में निर्देश और आदेश जारी करते समय भारत के संविधान की तीसरी अनुसूची के तहत उन्हें दी गई गोपनीयता की शपथ का उल्लंघन कर रहे हैं.

याचिकाकर्ता ने याचिका में आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल द्वारा जारी आदेश, निष्पक्ष और उचित जांच को प्रभावित कर सकता है. इससे पहले भी सुरजीत सिंह यादव ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग की थी.

ईडी हिरासत से अरविंद केजरीवाल ने जारी किया एक और आदेश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत से दूसरा निर्देश जारी किया है. उन्होंने अपने निर्देश में कहा, सभी सरकारी अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिक में लोगों को दवाएं तथा जांच सुविधा उपलब्ध हो. स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को बताया कि केजरीवाल को मोहल्ला क्लीनिक में जांच में समस्याओं के बारे में सूचना मिली है और उन्होंने निर्देश जारी किए हैं. भारद्वाज ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इन मुद्दों से निपटने को लेकर तत्काल कार्रवाई करेगा. उन्होंने कहा कि केजरीवाल की ओर से मिले ताजा निर्देशों से पता चलता है कि हिरासत में होने के बावजूद वह हमेशा दिल्ली के लोगों की भलाई के बारे में सोचते हैं.

केजरीवाल ने पिछले सप्ताह भी जारी किया था आदेश

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने पिछले सप्ताह जल मंत्री आतिशी को निर्देश जारी कर शहर के कुछ हिस्सों में पानी और सीवर से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए कहा था. मालूम हो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. फिर कोर्ट ने उन्हें 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था.

Also Read: सीएम केजरीवाल से इस्तीफे की मांग, दिल्ली में BJP कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >