Physical Abuse: नाबालिग का 5 वर्षों से यौन शोषण कर रहा था, आरोपी पिता तक ऐसे पहुंची पुलिस

Mumbai News: पिता ने बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई. इसके बाद जो बात सामने आई उसने पुलिस के होश उड़ा दिए. जानें पूरा मामला

Physical Abuse: मुंबई से एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज करायी लेकिन जब मामले की सच्चाई सामने आई तो खुद पुलिस के होश उड़ गए. मामले की जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को पता चला कि वह पिछले 5 साल से कथित तौर पर अपनी बेटी का यौन शोषण कर रहा था और उसके चंगुल से बचने के लिए वह घर छोड़कर भाग गई.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया. अपने पिता की क्रूरता से तंग आकर किशोरी बुधवार को मध्य मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में स्थित अपना घर छोड़कर चली गई.

आरोपी पिता ने ताडदेव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई

बेटी का कुछ पता नहीं लगने पर आरोपी पिता ने ताडदेव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया और पीड़िता की तलाश शुरू की गई. तलाश के दौरान पुलिस की अपराध शाखा की टीम को पीड़िता पश्चिमी रेलवे के महालक्ष्मी स्टेशन पर मिली. अधिकारी ने बताया कि लड़की को अपराध शाखा के कार्यालय ले जाया गया, जहां पूछताछ के दौरान उसने अपने पिता द्वारा बार-बार यौन शोषण किए जाने का खुलासा किया.

Read Also : Child Physical Abuse: स्कूल प्रिंसिपल ने किया 6 साल की बच्ची का मर्डर, कर रही थी यौन उत्पीड़न का विरोध

5 वर्षों से यौन शोषण कर रहा था पिता

अधिकारी के अनुसार नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसका पिता पिछले पांच वर्षों से उसका यौन शोषण कर रहा था. उसकी शिकायत के आधार पर प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस इंस्पेक्टर सदानंद येरकर की अगुवाई में अपराध शाखा की टीम ने पीड़िता के पिता की तलाश शुरू की और पता चला कि वह सात रास्ता सर्किल क्षेत्र में है. बाद में उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी की मेडिकल जांच कराई गई और उसके खिलाफ दर्ज मामले की जांच के लिए उसे ताडदेव पुलिस को सौंप दिया गया.
(इनपुट पीटीआई)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >