पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- महंगाई मैन मोदी ने फिर किया वार

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. लोकसभा नेता प्रतिपक्ष ने पीएम मोदी को महांगाई मानव का दर्जा दिया है.

Petrol Diesel Price Hike: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि होने के बाद आरोप लगाया कि महंगाई मानव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव के समय वादे करते हैं और बाकी समय जनता की जेब पर वार करते हैं. पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल के दाम 2.71 रुपये प्रति लीटर बढ़ाये गये हैं. पिछले दो सप्ताह से भी कम समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह चौथी बार बढ़ोतरी की गई है.

चुनाव में वादे और बाकी समय जनता की जेब पर वार करना मोदी का काम: राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला. पेट्रोल-डीजल के दाम किश्तों में बढ़ाते हैं, ताकि चुपके-चुपके आपकी जेब कटती रहे. उन्होंने कहा, मैं महीनों से आर्थिक तूफान आने की बात कह रहा था. पर मोदी जी तब हमेशा की तरह चुनाव में व्यस्त थे और चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल आठ रुपये महंगा कर दिया. ये वृद्धि होती ही जाएगी. कांग्रेस नेता ने दावा किया कि महंगाई मानव मोदी का एक ही काम. चुनाव में वादे और बाकी समय जनता की जेब पर वार करना है.

आम लोगों की बचत को जलाने के लिए पेट्रोल छिड़का : खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह बढ़ोतरी मोदी सरकार द्वारा रोजाना की जाने वाली डकैती है और इसका खामियाजा आम लोग भुगत रहे हैं. खरगे ने एक्स पर पोस्ट किया, ईंधन लूट का रोजाना होने वाला आक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 दिनों में चौथी बार बढ़ोतरी की है. पेट्रोल की कीमत में 7.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 7.53 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने आम लोगों की बचत को जलाने के लिए पेट्रोल छिड़का है.

पेट्रोल की कीमतें 71.41 प्रति लीटर से बढ़कर 102.12 प्रति लीटर हो गईं : खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है, वर्ष 2004 से 2014 के बीच, संप्रग सरकार के दौरान, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में 175.34 प्रतिशत की वृद्धि हुई. मोदी सरकार के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें एक प्रतिशत भी नहीं बढ़ीं. इसके बावजूद मोदी सरकार में पेट्रोल की कीमतें 2014 में 71.41 प्रति लीटर से बढ़कर 2026 में 102.12 प्रति लीटर हो गईं. यह तो 43.01 प्रतिशत की वृद्धि हुई. डीजल की कीमतें 56.71 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गईं यानी 67.87 प्रतिशत की वृद्धि हुई. उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार पिछले 12 वर्षों में 43 लाख करोड़ रुपये लूट चुकी है. खरगे ने सवाल किया कि रोजाना होने वाली इस डकैती से किसे लाभ हो रहा है?

ये भी पढ़ें: ‘सबको जहर खिलाओ और मजे से जियो’, तेल कीमतों में चौथी बढ़ोतरी पर फूटा लोगों का गुस्सा, देश के चारों कोने से आई आवाज

पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >