सीजफायर में ट्रंप की भूमिका, परमाणु धमकी, विदेश सचिव ने संसदीय समिति को एक-एक की जानकारी दी

Parliamentary Standing Committee Meeting: विदेश मामलों पर संसदीय स्थायी समिति की बैठक सोमवार को हुई. बैठक लंबी चली. बैठक के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “हमारे बीच बहुत व्यापक और समृद्ध चर्चा हुई. आम तौर पर एक बैठक 6 बजे तक समाप्त हो जाती थी, वह 7 बजे तक चली. यह बहुत ही गहन, व्यापक चर्चा थी. बैठक में विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष, सीजफायर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका जैसे मुद्दों पर संसदीय समिति को जानकारी दी.

Parliamentary Standing Committee Meeting: विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने सोमवार को संसदीय समिति को बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष हमेशा पारंपरिक दायरे में रहा. उन्होंने ये भी बताया कि पड़ोसी देश की ओर से कोई परमाणु संकेत नहीं दिया गया था. भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका पर मिसरी ने सरकार के रुख को दोहराया कि सैन्य कार्रवाई रोकने का निर्णय द्विपक्षीय स्तर पर लिया गया था. कुछ विपक्षी सदस्यों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से संघर्ष को रोकने में उनके प्रशासन की भूमिका को लेकर बार-बार किए गए दावों को लेकर सवाल उठाया.

कुछ सासदों ने पूछा पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ चीनी मंचों का इस्तेमाल किया?

संसदीय समिति की बैठक में कुछ सांसदों ने पूछा कि क्या पाकिस्तान ने संघर्ष में चीनी मंचों का इस्तेमाल किया है. मिसरी ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि भारत ने पाकिस्तानी हवाई ठिकानों को तबाह कर दिया. यह बैठक भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू करने और उसके बाद दोनों देशों के बीच हुए सैन्य संघर्ष की पृष्ठभूमि में हुई. भारत और पाकिस्तान 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए सहमत हुए थे.

कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता में हुई संसदीय समिति की बैठक

कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता में विदेश मामलों पर संसद की स्थायी समिति की बैठक में तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी, कांग्रेस के राजीव शुक्ला और दीपेंद्र हुड्डा, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अपराजिता सारंगी एवं अरुण गोविल आदि ने भाग लिया.

बैठक के बाद थरूर ने क्या कहा?

विदेश मामलों पर संसदीय स्थायी समिति की बैठक के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “हमारे बीच बहुत व्यापक और समृद्ध चर्चा हुई. जैसा कि आप देख सकते हैं, एक बैठक जो सामान्यतः 6 बजे तक समाप्त हो जाती थी, वह 7 बजे तक चली. यह बहुत ही गहन, व्यापक चर्चा थी. हमारे 24 सदस्य इसमें शामिल हुए, जो मुझे लगता है कि इस समिति के लिए एक रिकॉर्ड है. सच तो यह है कि यह बहुत ही गहन चर्चा थी. कई सांसदों के पास पूछने के लिए विचारशील प्रश्न थे. यहां तक ​​कि विदेश सचिव के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए एक प्रस्ताव पारित करने की भी इच्छा थी, उन्होंने स्वयं अनुरोध किया था कि कोई प्रस्ताव पारित न हो, लेकिन समिति की यह सर्वसम्मत भावना थी कि उन्होंने राष्ट्र के लिए अच्छी सेवा की है, हम सभी उनके साथ खड़े हैं.”

प्रतिनिधिमंडल पर टीएमसी ने किया साफ, कहा- पार्टी से कौन जाएगा, यह भाजपा तय नहीं करेगी

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, “हमारी पार्टी टीएमसी आतंकवाद से लड़ने, संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने के लिए केंद्र सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी. जहां तक ​​सांसदों के प्रतिनिधिमंडल का सवाल है, मैंने कहा है कि केंद्र एकतरफा फैसला नहीं कर सकता कि कौन किस पार्टी से जाएगा. उन्हें नाम मांगने होंगे. अगर आप टीएमसी से पांच नाम मांगेंगे, तो टीएमसी पांच सदस्यों को नामित करेगी. मेरी पार्टी से कौन जाएगा, यह भाजपा तय नहीं करेगी. पार्टी तय करेगी.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >