Parliament Security Breach Live: शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए 15 सांसद निलंबित

Parliament Security Breach Live updates: लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए और धुआं फैला दिया. घटना के तत्काल बाद दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया. उनके पास से सारी सामग्री जब्त कर ली गई, तथा संसद भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे दो लोगों को भी पकड़ा गया. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि लोकसभा अपने स्तर पर जांच कर रही है तथा इस बारे में दिल्ली पुलिस को भी निर्देश दिया गया है. संसद की सुरक्षा में चूक की यह घटना 2001 में संसद पर हुए आतंकी हमले की बरसी के दिन हुई है.

Live Updates
9:12 PM. 14 Dec 23 3:42 PM. 14 Dec

Parliament Security Breach Live: शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए 15 सांसद निलंबित

शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए आज कुल 15 सांसदों को संसद से निलंबित कर दिया गया. 14 लोकसभा से और एक राज्यसभा से. जिसमें कांग्रेस के 9 सांसद शामिल हैं. जबकि सीपीआई के एक सीपीएम के दो, डीएमके के दो सांसदों को निलंबित किया गया है.

9:12 PM. 14 Dec 23 3:42 PM. 14 Dec

Parliament Security Breach Live: थोड़ी देर में दिल्ली अदालत में आरोपियों की पेशी

लोकसभा की सुरक्षा में सेंधमारी करने वाले आरोपियों को थोड़ी देर में दिल्ली अदालत में पेश किया जाएगा. आरोपी नीलम को परिसर लाया जा चुका है.

9:12 PM. 14 Dec 23 3:42 PM. 14 Dec

Parliament Security Breach Live: लोकसभा से कांग्रेस के पांच सांसद सस्पेंड

सदन में हंगामे के बीच लोकसभा से कांग्रेस के पांच सांसदों को निलंबित कर दिया गया है. इसमें टीएन प्रतापन, हिबी ईडन, एस जोथिमनी, राम्या हरिदास और डीन कुरियाकोस का नाम शामिल है.

9:12 PM. 14 Dec 23 3:42 PM. 14 Dec

Parliament Security Breach Live: लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू, विपक्ष कर रहा हंगामा

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे फिर शुरू हुई है. हालांकि, विपक्षी दलों का रुख बरकरार है और वे जमकर हंगामा कर रहे है. इस बीच केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि इस मसले पर संसद में राजनीति नहीं होनी चाहिए.

9:12 PM. 14 Dec 23 3:42 PM. 14 Dec

Parliament Security Breach Live: राज्यसभा में हंगामा कर रहे TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन सदन से निलंबित

राज्यसभा में हंगामा कर रहे टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन सदन से निलंबित कर दिया गया है.

9:12 PM. 14 Dec 23 3:42 PM. 14 Dec

Parliament Security Breach Live: संसद सचिवालय से जुड़े 8 सुरक्षाकर्मी सस्पेंड

संसद सचिवालय से जुड़े 8 सुरक्षाकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही UAPA में मामला दर्ज किया है और गृह मंत्रालय की ओर से जांच कमेटी बनाई गई है.

मुख्य बातें

Parliament Security Breach Live updates: लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए और धुआं फैला दिया. घटना के तत्काल बाद दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया. उनके पास से सारी सामग्री जब्त कर ली गई, तथा संसद भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे दो लोगों को भी पकड़ा गया. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि लोकसभा अपने स्तर पर जांच कर रही है तथा इस बारे में दिल्ली पुलिस को भी निर्देश दिया गया है. संसद की सुरक्षा में चूक की यह घटना 2001 में संसद पर हुए आतंकी हमले की बरसी के दिन हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >