Winter Session: PM MODI साबित हो रहे हैं नाकाम, तवांग मामले पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान
Copied link
India China Tension /Winter Session: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय एवं चीनी बलों के बीच हुई झड़प को लेकर आज लोकसभा में बयान दिया. उन्होंने कहा कि पीएलए ने हाथापाई की जिसका जवाब भारत के जवानों ने दिया. आपको बता दें कि भारतीय और चीनी के सैनिकों के बीच एक बार फिर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर झड़प हुई जिसमें दोनों देशों के सैनिक घायल हुए हैं. दोनों देशों की सेना अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में आमने-सामने आ गयीं थीं. जानें मामले से जुड़ी हर खबर
12:17 AM. 14 Dec 2212:17 AM. 14 Dec
विपक्षी दलों की बैठक
राज्यसभा में विपक्ष क�� नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद के शीतकालीन सत्र की रणनीति तैयार करने के लिए कल यानी बुधवार को विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है.
8:05 PM. 13 Dec 228:05 PM. 13 Dec
ओवैसी के बयान पर पुष्कर सिंह धामी का पलटवार
तवांग मामले पर असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुछ लोग देश की सेना की वीरता पर हमेशा सवाल उठाते रहे हैं. इन लोगों के लिए देश से ज्यादा अपनी राजनीति जरूरी है इसलिए मैं ऐसे लोगों पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करूंगा.
8:05 PM. 13 Dec 228:05 PM. 13 Dec
तवांग मामले पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान
तवांग मामले पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री राजनीतिक नेतृत्व के मामले में नाकाम साबित हो रहे हैं. 9 तारीख को ये झड़प होती है और आप संसद में आज बताते हैं. अगर मीडिया इस पर बात नहीं करती तो फिर आप तो खामोश बैठ जाते. उन्होंने कहा कि ये सब इनकी नाकामी है. आप हम सभी को उस जगह पर लेकर जाइए. देश के प्रधानमंत्री चीन का नाम लेने से डरते हैं. व्यापार असंतुलन के बाद भी हमारी सेना मार खा रही है, चीन हमारी जमीन में घुसता है.
8:05 PM. 13 Dec 228:05 PM. 13 Dec
राजनाथ सिंह ने बयान पढ़ा और बाहर चले गये
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपना बयान पढ़ा और बाहर चले गये. वे किसी स्पष्टीकरण या चर्चा के लिए तैयार नहीं थे.
8:05 PM. 13 Dec 228:05 PM. 13 Dec
चीन की पहली प्रतिक्रिया
तवांग झड़प पर चीन की पहली प्रतिक्रिया आयी है. चीन की ओर से कहा गया है कि सीमा पर स्थिति नियंत्रण में है.
8:05 PM. 13 Dec 228:05 PM. 13 Dec
हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय एवं चीनी बलों के बीच हुई झड़प पर चर्चा की मांग को लेकर मंगलवार को राज्यसभा में कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने हंगामा किया. इस वजह से सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई जिसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बयान दिया. इसके बाद राज्यसभा में जोरदार हंगामा हुआ जिसकी वजह से सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी.
8:05 PM. 13 Dec 228:05 PM. 13 Dec
तवांग पर चीन की नजर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि तवांग पर चीन की नजर है. हमें वहां बहुत सतर्क रहना होगा. मुझे लगता है कि आज हमारी सेना ने जो किया उसे पूरे देश का समर्थन प्राप्त था. मैंने रक्षा मंत्री से कहा कि वे दुनिया को दिखा दें कि भारत एक है और इस पर हर पार्टी का हर सदस्य सेना के साथ है.
8:05 PM. 13 Dec 228:05 PM. 13 Dec
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में भी बयान दिया
लोकसभा में बयान देने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में भी बयान दिया. उन्होंने उच्च सदन को भारत और चीन की सेना के बीच हुइ झड़प की जानकारी दी.
8:05 PM. 13 Dec 228:05 PM. 13 Dec
किसी भी सैनिक की मृत्यु नहीं
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस घटना के पश्चात क्षेत्र के स्थानीय कमांडर ने 11 दिसंबर 2022 को अपने चीनी समकक्ष के साथ स्थापित व्यवस्था के तहत एक फ्लैग मीटिंग की और इस घटना पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि मैं इस सदन को यह बताना चाहता हूं कि हमारे किसी भी सैनिक की मृत्यु नहीं हुई है और न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है. भारतीय सैन्य कमांडरों के समय पर हस्तक्षेप के कारण PLA सैनिक अपने स्थानों पर वापस चले गए.
8:05 PM. 13 Dec 228:05 PM. 13 Dec
पीएलए को अतिक्रमण करने से रोका
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में जानकारी दी कि 9 दिसंबर को तवांग सेक्टर के यांग्त्से क्षेत्र में पीएलए के सैनिकों ने अतिक्रमण किया और यथास्थिति को बदलने का प्रयास किया. इस प्रयास का हमारे सैनिकों ने दृढ़ तरीके से सामना किया. हमारे सैनिकों ने बहादुरी से पीएलए को हमारे क्षेत्र में अतिक्रमण करने से रोका और उन्हें अपनी पोस्ट पर वापस जाने के लिए मजबूर किया.
8:05 PM. 13 Dec 228:05 PM. 13 Dec
चीन के साथ झड़प में किसी भी सेना का निधन नहीं हुआ
चीन के साथ झड़प पर लोकसभा में बयान देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सेना ने चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया. यह झड़प नौ दिसंबर को हुई. झड़प में हमारे किसी सैनिक का निधन नहीं हुआ है. पीएलए ने यथास्थिति बदलने की कोशिश की.
8:05 PM. 13 Dec 228:05 PM. 13 Dec
अमित शाह ने कहा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लोकसभा में आज विपक्ष ने प्रश्नकाल नहीं चलने दिया, मैं इस कृत्य की निंदा करता हूं। संसदीय कार्य मंत्री ने साफ कहा कि रक्षा मंत्री संसद में इस (तवांग फेसऑफ) पर बयान देंगे.
8:05 PM. 13 Dec 228:05 PM. 13 Dec
कुछ ही देर में चीनी सेना को खदेड़ दिया गया, बोले अमित शाह
मामले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से पैसे मिले. 1962 में चीन ने हजारों हेक्टेयर जमीन हड़पी. अब चीन एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं कर सकता है. कुछ ही देर में चीनी सेना को खदेड़ दिया गया.
8:05 PM. 13 Dec 228:05 PM. 13 Dec
राजनाथ सिंह दोपहर 12 बजे लोकसभा में विस्तृत बयान देंगे
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सदन को बताया कि विपक्षी सदस्य जो विषय उठा रहे हैं उस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 12 बजे लोकसभा में विस्तृत बयान देंगे. इससे पहले, आज सुबह कार्यवाही आरंभ होने पर सदन ने 13 दिसंबर, 2001 को संसद पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी.
8:05 PM. 13 Dec 228:05 PM. 13 Dec
लोकसभा में उठा मामला, प्रश्नकाल की कार्यवाही बाधित
कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प के मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए मंगलवार को लोकसभा में हंगामा किया. विपक्षी सदस्यों के शोर शराबे के कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के करीब 10 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी.
4:43 PM. 13 Dec 224:43 PM. 13 Dec
राजनाथ सिंह सदन में देंगे बयान
सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संभवत: दोपहर 12 बजे लोकसभा और अपराह्न करीब दो बजे राज्यसभा में इस मामले पर बयान देंगे. भारतीय सेना ने सोमवार को बताया था कि भारतीय और चीनी सैनिकों की तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट एक स्थान पर नौ दिसंबर को झड़प हुई, जिसमें ‘‘दोनों पक्षों के कुछ जवान मामूली रूप से घायल हो गये.
4:43 PM. 13 Dec 224:43 PM. 13 Dec
अधीर रंजन चौधरी ने क्या कहा
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि हमें चीन से निपटने के लिए सरकार की तैयारियां जानने का अधिकार है. आपको बता दें कि दोनों देशों के सैनिक 9 दिसंबर को आमने सामने आ गये थे.
4:43 PM. 13 Dec 224:43 PM. 13 Dec
कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस
पूर्वी लद्दाख में दोनों पक्षों के बीच 30 महीने से अधिक समय से जारी सीमा गतिरोध के बीच पिछले शुक्रवार को संवेदनशील सेक्टर में एलएसी पर यांग्त्से के पास झड़प हुई. कांग्रेस के कई सांसदों ने चीन के साथ लगती सीमा पर हालात को लेकर संसद के दोनों सदनों में चर्चा की मांग करते हुए मंगलवार को कार्यस्थगन प्रस्ताव के नोटिस दिये थे.
4:43 PM. 13 Dec 224:43 PM. 13 Dec
राज्यसभा में भी नोटिस
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में नोटिस देकर मांग की है कि प्रश्नकाल, शून्यकाल और अन्य विधायी कार्यों को रोककर इस विषय पर चर्चा करायी जाए, जबकि कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और सैयद नासिर हुसैन ने राज्यसभा में इसी प्रक्रार के नोटिस दिये.
मुख्य बातें
India China Tension /Winter Session: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय एवं चीनी बलों के बीच हुई झड़प को लेकर आज लोकसभा में बयान दिया. उन्होंने कहा कि पीएलए ने हाथापाई की जिसका जवाब भारत के जवानों ने दिया. आपको बता दें कि भारतीय और चीनी के सैनिकों के बीच एक बार फिर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर झड़प हुई जिसमें दोनों देशों के सैनिक घायल हुए हैं. दोनों देशों की सेना अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में आमने-सामने आ गयीं थीं. जानें मामले से जुड़ी हर खबर
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in