Parliament Session LIVE : कृषि बिल पर हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही शाम सात बजे तक स्थगित
Copied link
Parliament Session LIVE: राजधानी दिल्ली में पड़ रही कड़ाके की सर्दी के बीच किसानों का आंदोलन ने संसद का महौल गरमा दिया है. संसद का बजट सत्र शुरू होते ही विपक्षी दलों ने किसानों की मांगों पर सरकार से सवाल पूछने शुरू कर दिए है. वहीं आज जारी राज्यसभा की कार्रवाई के दौरान भी विपक्ष के नेताओं का हंगामा जारी है. बुधवार की सुबह राज्यसभा की कार्रवाई शुरू होते ही किसानों के मुद्दे को लेकर हंगामा शुरू हो गया, इसके बाद कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित कर दी गई. ससंद सत्र से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…
11:28 PM. 3 Feb 2111:28 PM. 3 Feb
कृषि बिल पर हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही शाम सात बजे तक स्थगित
कृषि बिल पर हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही शाम सात बजे तक स्थगित
11:28 PM. 3 Feb 2111:28 PM. 3 Feb
राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह नौ बजे तक के लिए स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह नौ बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी है. इससे पहले सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई
11:28 PM. 3 Feb 2111:28 PM. 3 Feb
किसान देश के अन्नदाता हैं और हम उनके बिना कुछ भी नहीं हैं, गुलाम नबी आजाद ने राज्यसभा में कहा
गुलाम नबी आजाद ने राज्यसभा में कहा कि कृषि कानूनों को लेकर जो गतिरोध बना है, वह नया नहीं है और किसान सैकड़ों साल से संघर्ष करते रहे हैं, उन्होंने कहा कि किसान देश के अन्नदाता हैं और हम उनके बिना कुछ भी नहीं हैं। सरकार को उनसे क्या लड़ना है, हमें चीन, पाकिस्तान जैसी चुनौतियों से लड़ना है और इस लड़ाई में उनकी पार्टी सरकार के साथ है.
11:28 PM. 3 Feb 2111:28 PM. 3 Feb
राज्यसभा में कृषि बिल पर चर्चा शुरू
राज्यसभा में कृषि बिल पर चर्चा शुरू हो गयी है. चर्चा के लिए 15 घंटे का समय दिया गया है. कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने चर्चा में भाग लेते हुए 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा की कड़ी निंदा की और कहा कि इसके दोषियों को सजा दी जानी चाहिए. लेकिन इस बात का ध्यान भी रखा जाना चाहिए कि इस आंदोलन में शामिे बेकसूर किसानों पर कोई कार्रवाई ना हो.
4:17 PM. 3 Feb 214:17 PM. 3 Feb
वेंकैया नायडू ने तीन सांसदों को सदन से बाहर भेजा
राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह सहित तीन सांसदों के खिलाफ नियम 255 लागू किया और उन्हें सदन से बाहर कर दिया. वेंकैया नायडू ने मार्शल बुलाकर हंगामा कर रहे तीन सांसदों को सदन से बाहर भेज दिया.
4:17 PM. 3 Feb 214:17 PM. 3 Feb
राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार को शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. जिसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही एक बार स्थगित करनी पड़ी. राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 9:40 बजे तक के लिए स्थगित हुई.
4:17 PM. 3 Feb 214:17 PM. 3 Feb
नरेंद्र सिंह तोमर ने कही ये बात
तीन नये कृषि कानूनों पर विपक्ष दलों के आरोपों के बीच कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को कहा कि सरकार किसानों से जुड़े मुद्दों पर संसद के अंदर और बाहर चर्चा करने को तैयार है . विवादों में घिरे तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक सहित अन्य विपक्षी पार्टियों के सदस्यों के भारी हंगामे के कारण मंगलवार को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बाधित रही.
4:17 PM. 3 Feb 214:17 PM. 3 Feb
विपक्ष कर रहा लगातार प्रदर्शन
दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के प्रदर्शन स्थलों पर सीमेंट के अवरोधक, कंटीले तार और सड़कों पर लोहे की कीलें लगाये जाने के साथ बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनात किये जाने के बीच नये कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष का संसद में हंगामा आज भी जारी है. मंगलवार को केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों पर चर्चा कराने की मांग करते हुए विपक्ष के सदस्यों ने संसद की कार्यवाही में बाधा डाली, जिसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी.
मुख्य बातें
Parliament Session LIVE: राजधानी दिल्ली में पड़ रही कड़ाके की सर्दी के बीच किसानों का आंदोलन ने संसद का महौल गरमा दिया है. संसद का बजट सत्र शुरू होते ही विपक्षी दलों ने किसानों की मांगों पर सरकार से सवाल पूछने शुरू कर दिए है. वहीं आज जारी राज्यसभा की कार्रवाई के दौरान भी विपक्ष के नेताओं का हंगामा जारी है. बुधवार की सुबह राज्यसभा की कार्रवाई शुरू होते ही किसानों के मुद्दे को लेकर हंगामा शुरू हो गया, इसके बाद कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित कर दी गई. ससंद सत्र से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…