Narendra Modi Speech: पीएम मोदी ने कांग्रेस को ‘परजीवी’ बताया, कहा- जिससे गठबंधन उसी का वोट खा जाती है

Narendra Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे हैं.

Narendra Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा, पीएम मोदी ने कहा, राष्ट्रपति ने हमसब का मार्गदर्शन किया. उन्होंने अहम सवाल उठाए हैं. उन्होंने सदन की गरिमा को बढ़ाया. लोकसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा, देश की जनता ने हमें चुना है. उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा, जनता ने हमें दुनिया के सबसे बड़े चुनाव अभियान में चुना है. मैं कुछ लोगों की पीड़ा समझ सकता हूं कि लगातार झूठ चलाने के बावजूद भी उनका घोर पराजय हुआ. पीएम मोदी जब भाषण दे रहे थे, उस समय विपक्ष ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. जिसपर स्पीकर ने घोर आपत्ति जताई और कहा, विपक्ष सदन की गरिमा को तोड़ना चाहती है.

पीएम मोदी ने कांग्रेस को ‘परजीवी’ बताया, कहा- जिससे गठबंधन उसी का वोट खा जाती है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर हमला करते हुए परजीवी बताया. पीएम मोदी ने कहा, 2024 में जो कांग्रेस है, वो परजीवी कांग्रेस है. परजीवी जिस शरीर के साथ रहता है, उसी को खा जाती है. कांग्रेस भी वही काम करती है. जिससे गठबंधन उसी का वोट खा जाती है. कांग्रेस के लिए 99 सीटें भी जीतना मुश्किल था. सहयोगियों के चलते कांग्रेस को जीत मिली. साथी नहीं होते तो कांग्रेस की करारी हार होती.

पीएम मोदी ने फिल्म शोले के डॉयलॉग से राहुल गांधी पर कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए फिल्म शोले के डॉयलॉग का सहारा लिया. पीएम मोदी ने कांग्रेस से कहा, फर्जी जीत का जश्न मत मनाओ. पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा, तर्क खत्म हो जाए जो चीखते और चिल्लाते रहें. पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस को विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला.

‘आजकल बच्चों का मन बहलाने का काम चल रहा है’, पीएम मोदी का राहुल गांधी पर हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया. उन्होंने कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बिना नाम लिए कहा, आजकल बच्चों का मन बहलाने का काम किया जा रहा है. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस के इतिहास का यह पहला मौका है, जब लगातार तीन बार कांग्रेस 100 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई. कांग्रेस को तीसरी सबसे बड़ी हार मिली है, सबसे करारी हार है. अच्छा होता कांग्रेस अपनी हार को स्वीकार करती. कांग्रेस सीरसासन करने में लगी है. कांग्रेस 99 के फेर में फंस गई. पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने फेल होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया.

3 करोड़ बहनों को लखपति बनाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, एनडीए का तीसरी बार सरकार में आना ऐतिहासिक है. उन्होंने कहा, ऐसे ही ये मौका नहीं मिलता है. पीएम मोदी ने कहा, देश की सफलता को अगले स्तर तक ले जाना है. तीसरे टर्म में अपनी रफ्तार को और तेज करना है. भारत अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ेगा. पीएम मोदी ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा, 4 करोड़ गरीबों के घर बन चुके हैं और 3 करोड़ लोगों के घर बनाए जाएंगे. पीएम मोदी ने कहा, हमारी जड़ें जमीन से जुड़ी रहेंगी. पीएम मोदी ने वादा किया, देश की 3 करोड़ बहनों को लखपति बनाएंगे.

370 की दीवार गिरने से जम्मू-कश्मीर का विकास हुआ : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा, अनुच्छेद 370 से जम्मू-कश्मीर को भारी नुकसान पहुंचाया. 2014 से पहले वहां सेना पर पत्थर फेंके जाते थे. लेकिन 370 की दीवार गिरने से जम्मू-कश्मीर का विकास हुआ है. पत्थरबाजी की घटना नहीं होती है. उन्होंने यूपीए सरकार पर हमला करते हुए कहा, जम्मू-कश्मीर में संविधान पूरी तरह से लागू नहीं किया गया.

आज देश का आत्मविश्वास बुलंदियों पर है : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, आज देश का आत्मविश्वास बुलंदियों पर है. पीएम मोदी ने कांग्रेस और यूपीए सरकार पर हमला करते हुए कहा, 2014 से पहले बैंकों को लूट लिया गया था. बड़े-बड़े बैंक घोटाले किए गए. कोयला घोटाले से हाथ काले हो गए थे. 2014 से पहले आतंकी जहां चाहते थे हमले करते थे, आज का भारत घर में घुसकर मारता है. पीएम मोदी ने कहा, भारत अपनी सुरक्षा के लिए कुछ भी कर सकता है. आज भारत आतंक के आकांओं को सबक सिखाता है.

2014 से पहले गरीबों को राशन के लिए देने पड़ते थे रिश्वत : पीएम मोदी

गरीब राशन के लिए रिश्वत देते थे बिना घूस के गैस कनेक्शन नहीं मिलता था. 2014 से पहले लोग निराश हो चुके थे. लोग कहते थे कुछ नहीं हो सकता है. पीएम मोदी ने कहा, जो लोग 2014 से पहले कहते थे कि कुछ नहीं हो सकता, वो अब कहने लगे हैं कि सबकुछ हो सकता है.

2014 से पहले केवल भ्रष्टाचार की खबरें आती थीं : पीएम मोदी

2014 से पहले देश निराश में डूब चुका था. देश ने उस दौरान सबसे बड़ा नुकसान झेला. देशवासियों का आत्मविश्वास खो गया था. अखबार खोलता था, तो भ्रष्टाचार की खबरें ही पढ़ने के लिए मिलती थी. करोड़ों रुपये, अरबों रुपये के घोटाले होते थे. पीएम मोदी ने यूपीए सरकार के कार्यकाल को घोटालों का कालखंड बताया. उन्होंने कहा, घोटालों के कालखंड ने देश को निराशा में डूबो दिया था.

देश की जनता ने हमें तीसरी बार चुनकर भेजा, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस जारी रहेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, देश की जनता ने तीसरी बार हमें चुनकर भेजा है. उन्होंने कहा, हमारी सरकार के प्रयास से 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भ्रष्टाचार के प्रति हमारी जीरो टॉलरेंस नीति के लिए देश ने हमें आशीर्वाद दिया है. आज दुनिया भर में भारत की साख बढ़ी है. हमारी हर नीति, हर निर्णय, हर कार्य का एकमात्र उद्देश्य भारत प्रथम रहा है.

दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, पिछले 10 साल में दुनियाभर में भारत का सम्मान बढ़ा है. हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ चली है और आगे भी चलेगी. तुष्टिकरण नहीं, बल्कि संतुष्टिकरण के साथ हम आगे बढ़े हैं. देश की जनता ने लंबे समय से तुष्टिकरण की राजनीति देखी है.

पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा

कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने राहुल गांधी के एक-एक आरोपों का तगड़ा जवाब दिया. लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण संबंधी धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनुराग ठाकुर ने की थी. प्रधानमंत्री मोदी जब अपना भाषण शुरू किया, तो विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. नारेबाजी भी लगाए गए.

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था, लगाए थे कई आरोप

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को चर्चा में भाग लेते हुए सरकार पर कई आरोप लगाए थे. उन्होंने भाजपा पर देश में हिंसा, नफरत तथा डर फैलाने का आरोप लगाया और दावा किया कि ‘ये लोग हिंदू नहीं हैं’. इस पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने जोरदार तरीके से विरोध जताया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना बहुत गंभीर विषय है. राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि हिंदू कभी हिंसा नहीं कर सकता, कभी नफरत और डर नहीं फैला सकता.

अखिलेश यादव ने भी पेपर लीक और EVM मुद्दे पर केंद्र सरकार पर बोला हमला

पेपर लीक मुद्दे पर लोकसभा में बोलते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा, पेपर लीक क्यों हो रहे हैं? सच्चाई तो यह है कि सरकार ऐसा इसलिए कर रही है ताकि उसे युवाओं को नौकरी न देनी पड़े. EVM पर लोकसभा में बोलते हुए समाजवादी पार्टी सांसद अखिलेश यादव ने कहा, EVM पर मुझे कल भी भरोसा नहीं था और आज भी नहीं है, मैं 80/80 सीटें जीत जाऊंगा तब भी भरोसा नहीं है. EVM का मुद्दा खत्म नहीं हुआ है. अखिलेश यादव ने कहा, मामले अभी खत्म नहीं हुए हैं. अग्निवीर मामला अभी वैसा ही है, OPS अभी भी है, किसान भी जैसा था वैसा ही है तो सरकार नई जरूर है लेकिन सब कुछ पुराना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >