Parliament Session: ओवैसी के बाद अब बीजेपी सांसद की शपथ पर बवाल, गंगवार के नारे पर विपक्ष का हंगामा

Parliament Session: अठारहवीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी सांसदों ने सदस्य के रूप में शपथ ली. इस दौरान AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी और बीजेपी सांसद गंगवार के नारे पर भारी हंगामा हुआ.

Parliament Session: बीजेपी सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली. लेकिन शपथ लेने के बाद आखिर में उन्होंने जो नारे लगाए, उस पर विपक्षी नेताओं ने भारी हंगामा किया. गंगवार ने अपनी शपथ का समापन जय हिंदू राष्ट्र, जय भारत शब्दों के साथ किया. जिसपर विपक्षी नेताओं ने आपत्ति जताई. विपक्ष ने हिंदू राष्ट्र के नारे को संविधान के खिलाफ बताया.

असदुद्दीन ओवैसी के नारे पर भी बवाल

AIMIM अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी मंगलवार को 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली. इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसे नारे लगाए, जिसपर भारी हंगामा हुआ. दरअसल ओवैसी ने शपथ के आखिर में कहा, जय भीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन. जिसका विरोध करते हुए संविधान के खिलाफ बताया गया. इधर बवाल के बाद ओवैसी का बयान भी सामने आया. ओवैसी से जब मीडियाकर्मियों ने उनके नारे के बारे में सवाल किया, तो उन्होंने कहा, किसने क्या कहा, क्या नहीं कहा सब आपके सामने है. हमने कहा- ‘जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन’. यह कैसे संविधान के खिलाफ है?

सत्र के दूसरे दिन ओम बिरला, राहुल गांधी सहित इन सांसदों ने ली शपथ

अठारहवीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को ओम बिरला, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, हेमा मालिनी, रवि किशन, टीएमसी सांसद और पूर्व क्रिकेटर युसुफ पठान, पीपी चौधरी, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, चरणजीत सिंह चन्नी, हरसिमरत कौर बादल, सुप्रिया सुले, नारायण राणे, श्रीकांत शिंदे और संबित पात्रा समेत अनेक नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली.

लोकसभा महासचिव ने जब खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का नाम शपथ के लिए पुकारा

पंजाब के सदस्यों को जब शपथ दिलाई जा रही थी, उस दौरान लोकसभा महासचिव ने डिब्रूगढ़ की एक जेल में बंद कथित खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का नाम शपथ लेने के लिए पुकारा. खडूर साहिब लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए अमृतपाल की गैर-मौजूदगी के कारण महासचिव ने तुरंत बाद कांग्रेस सदस्य चरणजीत सिंह चन्नी का नाम पुकारा और उन्होंने शपथ ली. सदन में मंगलवार को सबसे पहले महाराष्ट्र के सांसदों को शपथ दिलाई गई.

Also Read: Paper Leak Case: पेपर लीक में दोषी पाए गए तो उम्रकैद और एक करोड़ का जुर्माना, योगी सरकार ने अध्यादेश को दी मंजूरी

Also Read: Parliament Session: ‘जय भीम…’ लोकसभा में शपथ लेते ओवैसी के नारे पर छिड़ा बवाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >